Saturday, February 27, 2021

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संदेश National Science Day Massage

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संदेश National Science Day Massage


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान अध्यापकों के नाम संदेश।
देश के संविधान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास बारे स्पष्ट लिखा है। 
भारतीय संविधान के भाग - 4क के अनुच्छेद - 51 क (ज) के अनुसार
" भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें "
लेकिन क्या हम इस कर्तव्य की पूर्ति कर रहे है? 
विज्ञान अध्यापक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम बच्चों और उनके अभिभावकों को अंध्विश्वासों और हानिकारक रूढ़िवादी गतिविधियों से बचाये और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करें व समाज को सही दिशा प्रदान करें। आज विज्ञान अध्यापकों को विज्ञान संचारक के रूप के काम करके वैज्ञानिक चेतना जगाने के लिए विद्यार्थियों के साथ साथ जनमानस के बीच मे जाकर अंधविश्वासों और तथाकथित भ्रान्तियों को दूर करना होगा। तकनीकी को बढ़ावा देना होगा व स्टेम शिक्षा द्वारा बच्चों का चौमुखी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना होगा। बच्चों को रोजगारोन्मुखी दक्षता हासिल करने के लिए शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्यता से अपनाना होगा। अध्यापक को हर समय विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में अपडेट रहते हुए विज्ञान की नवाचारी शिक्षण विधियों को अपना कर विज्ञान शिक्षण की जिम्मेदारियों का निर्वहन हेतु कमर कसनी होगी। देश के नागरिकों को भी समाज मे व्याप्त विभिन्न द्वेषों, अंधविश्वासों व आडम्बरों से मुक्त होकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। तब जाकर कहीं जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान का नारा साकार होगा। 
Darshan Lal Baweja
Science Master