Tuesday, May 26, 2020

कंचा गिराओ गिलास में MARBLE (TOY) AND CUP

कंचा गिराओ गिलास में MARBLE (TOY) AND CUP
आवश्यक सामग्री: एक प्लास्टिक की गेंद ,एक कंचा (बंटा), एक कप।
सिद्धांत :  Centripetal force ,Well of Death (मौत का कुआँ)
जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर चलती है, तो उस पर कोई बल एक वृत्त के केंद्र पर कार्य करता है, इस बल को अभिकेंद्रीय बल कहते हैं। किसी पिण्ड के तात्क्षणिक वेग के लम्बवत दिशा में गतिपथ के केन्द्र की ओर लगने वाला बल अभिकेन्द्रीय बल (Centripetal force) कहलाता है।
विधि : प्लास्टिक की गेंद को एक चोथाई (1/4) काट  लेते है मेज पर कागज रख कर उस पर एक कंचा व एक कप रख कर, करना ये है कि गेंद से उठा कर कंचे को कप में डालना है।
शर्ते ये है कि विधि: प्लास्टिक की गेंद को एक चोथाई (1/4) काट  लेते है मेज पर कागज रख कर उस पर एक कंचा व एक कप रख कर, करना ये है कि गेंद से उठा कर कंचे को कप में डालना है।
शर्ते ये है कि :
1. गेंद का कट वाला हिस्सा सदा जमीन की  तरफ ही रहना चाहिए  2. कोई चालाकी नहीं ।
1.  गेंद का कट वाला हिस्सा सदा जमीन की  तरफ ही रहना चाहिए  2.  कोई चालाकी नहीं 
                   
 अब करना ये है कि गेंद के कटे हुऐ हिस्से को कंचे के ऊपर रख हाथ से गेंद को गोल गोल हिलाते है  इस से कंचा गेंद की दीवार  के  साथ परिक्रमा करने लगता है जैसे मौत के कुँए के खेल में मोटर सायकिल घुमती है। अब अपने हाथ को धीरे धीरे कप के ऊपर ले आते है और घुमाना रोक देते है अब कंचा कप में गिर जायेगा। 
अगर आप को इस गतिविधी का वीडियो देखना हो तो यहाँ देख सकते हैं।
द्वारा: दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा।
  

1 comment:

  1. तो ये था राज मौत के कुँए का गज़ब।

    ReplyDelete

टिप्पणी करें बेबाक