तैरते पेपर क्लिप्स Floating paper clips
आवश्यक सामग्री: एक कांच का बर्तन, पानी, 5-6 रंग-बिरंगे पेपर क्लिप्स।
क्यों व कैसे ?: पृष्ठ तनाव के कारण (पृष्ठ तनाव किसी द्रव की सतह का वह गुण है जिसके कारण यह प्रत्यास्थ की तरह फ़ैल जाती है या सिकुड़ जाती है अर्थात प्रत्यास्थता का गुण प्रदर्शित करती है।)
कार्य विधि: एक कांच के पात्र में पानी ले लेते हैं। 5-6 पेपर क्लिप में से कोई एक पेपर क्लिप उठाकर उसके लंबे वाली भुजा खोलकर L के जैसा एक कैरियर स्टैंड बना लेते हैं। जिस पर हम एक पेपर क्लिप को रखते हैं और सावधानीपूर्वक बिल्कुल पानी की सतह के समानांतर नीचे ले जाते हम देखते हैं कि केरियल स्टैंड नीचे चला जाता है और वह पेपर क्लिप पानी के ऊपर तैरने लगता है। पेपर क्लिप की दोनों भुजाओं के बीच में खाली स्थान होता है। जिसमें एक तानित जल झिल्ली बन जाती है जो पृष्ठ तनाव के कारण बनती है। इसलिए पेपर क्लिप पानी में तैरने लगता है। इसी प्रकार हम एक सुई को भी पानी में तैरा सकते हैं। पृष्ठ तनाव के कारण द्रव अपने पृष्ठ (सतह) का क्षेत्रफल न्यूनतम करने की कोशिश करते हैं। कई बार देखते हैं कि छोटे-छोटे कीट (इंसेक्ट) की पानी की सतह के ऊपर आराम से अपने पैर फैला कर तैर रहे होते हैं। वह भी पृष्ठ तनाव के कारण होता है। पृष्ठ तनाव एक बल (द्रव के भीतर का अणु संसंजक बल के कारण अपने पड़ोसी अणुओं के द्वारा आकर्षित होता है। द्रव का ऊपरी पृष्ठ/ सतह स्वतंत्र होता है, जिसे स्वतंत्र पृष्ठ कहा जाता है) होता है जो पेपर क्लिप को डूबने नहीं देता। बच्चे इस गतिविधि को बहुत एंजॉय करते हैं आनंद लेते हैं व पानी के ऊपर पेपर क्लिप्स तैरा कर देखते हैं।
नोट: अगर पेपर क्लिप न हो तो सेफ्टीपिंस यानी बकसुआ को भी तैरा कर द्वखिये।
अगर आप को इस गतिविधी का वीडियो देखना हो तो यहाँ देख सकते हैं।
द्वारा: दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा।
ये तो गजब की एक्टिविटी है मेने तो बकसुआ तैराया।
ReplyDelete