नाचती गेंद Dancing Ball
क्यो व कैसे?: बर्नोली का सिद्धांत, गति बढ़ी-दबाव घटा, Speed increased-Pressure decreased
कार्य विधि: इस गतिविधि में हम एक हल्की व छोटी प्लास्टिक की गेंद लेते हैं। गेंद का आकार टेबलटेनिस की गेंद जितना होना चाहिए। एक लेवल पाइप का टुकड़ा या कोल्ड ड्रिंक पीने वाला स्ट्रा लेते हैं यह स्प्रिंगदार होना चाहिए, जिसकी गर्दन ऊपर से मुड़ जाती है। 6 इंच स्ट्रॉ काटकर हम उसे समकोण पर मोड़ लेते हैं। सेलो टेप चिपकाकर उसे समकोण पर ही स्थिर कर लेते हैं।
अब उस मुड़ी हुई स्ट्रॉ का लंबे वाला सिरा मुंह में डालते हैं और ऊपर वाले सिर पर उस गेंद को पकड़ कर एक समान रूप से फूंकते हैं और गेंद को छोड़ देते हैं। गेंद उस पाइप के ऊपरी सिरे पर ऊपर-नीचे गति करती है। बच्चे यह देखकर बहुत प्रसन्न हुए। उन्हें बताया गया कि नीचे से हवा गेंद को ऊपर उठाती है गेंद के नीचे बर्नोली का सिद्धांत, गति बढ़ी-दबाव घटा, Speed increased-Pressure decreased के कारण ऊपर से लगने वाला लंबवत वायु दबाव उस गेंद को फिर से नीचे धकेल देता है। बच्चों से बरनोली सिद्धांत का भी जिक्र किया गया जिस कारण यह गेंद ऊपर नीचे नाच दिखाती है। अगर आप को इस गतिविधी का वीडियो देखना हो तो यहाँ देख सकते हैं।
द्वारा: दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा।

ये तो बड़ी मजेदार नाचती है कमाल है।
ReplyDelete