सिक्के का गिलास में गिरना Drop Coin in to Tumbler
आवश्यक सामग्री: एक कांच का बर्तन
(गिलास), एक 5 रूपये का सिक्का, एक कार्ड पेपर का वर्गाकार टुकड़ा, प्लास्टिक का स्केल, रबर बैंड।
सिद्धांत: जड़त्व का सिद्धांत (ला ऑफ़ इनर्शिया), न्यूटन का प्रथम नियम।
कार्य विधि: एक कार्ड पेपर(शादी का निमंत्रण पत्र) का वर्गाकार टुकड़ा गिलास उपर रखो फिर उस पर एक 5 रूपये का सिक्का रखो।
कार्ड पेपर के टुकड़े को जोर से फ्लिक करो (फिल्क मतलब जैसे कैरम बोर्ड के गोटी को मारते है) अब हम देखते है हार्ड पेपर का वर्गाकार टुकड़ा तो आगे की और गिरता है और 5 रूपये का सिक्का गिलास में गिरता है। बार बार अभ्यास करने से प्रयोग होने लगेगा फिर १,२ रुपयों के सिक्को से भी इसे कर के देखो।
इस प्रयोग को करवाते हुए अक्सर यह देखा जाता है कि बच्चे उंगली से फ्लिक करते समय चूक जाते हैं तो उनकी गतिविधि को सफलता पूर्वक करने की प्रतिशतता कम हो जाती है। विद्यार्थियों के समक्ष यह प्रयोग करते समय उन्होंने एक और तरीका सुझाया जिसे नवाचारी तरीके के रूप में इस प्रयोग में शामिल कर लिया गया। गिलास के साथ एक स्केल (प्लास्टिक का स्केल) रबर बैंड के साथ लगा लेते हैं। अब हमें कार्ड को उंगली से फ्लिक नहीं करना बल्कि स्केल को पीछे खींच कर छोड़ देना है जो कार्ड से टकराएगा और सिक्का गिलास में गिर जाएगा। यह प्रयोग नवाचारी विधि के रूप में सम्मिलित कर लिया गया है।
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा, विज्ञान
अध्यापक, यमुनानगर, हरियाणा
इस गतिविधि को मैने भी किया था अपने बचपन मे, वाह वाह।
ReplyDeleteAlways love ur teaching sir ji
ReplyDeleteThanks👍
Delete