दोनो गेंद आयें पास पास Both balls come close
आवश्यक सामग्री: एक लकड़ी या पाइप का टुकड़ा, 2 छोटी गेंदे(भार में हल्की), धागा, सेलोटेप।
सिद्धांत: बर्नोली का सिद्धांत गति बढ़ी-दबाव घटा, Speed increased-Pressure decreased.
कार्य विधि: एक पाईप या लकड़ी के टुकड़े पर एक 1 फुट के दो धागे 4 या 6 इंच दूरी पर सेलो टेप से चिपका लेते हैं। इन धागों के निचले सिरे पर सेलोटेप या फेवीक्विक या फेविकोल की मदद से दो छोटी-छोटी(भार में हल्की) गेंदे चिपका लेते हैं। अब हमारी गतिविधि तैयार है। एक हाथ से लकड़ी या पाइप को पकड़ने पर दोनों गेंदे नीचे लटकती नजर आएंगी। दोनों गेदों के बीच की जगह में से मुंह द्वारा फूंक मारने से हम देखते हैं दोनों गेंदे पास-पास आ जाती है। जब गेंदों के बीच से हवा तेजी से गुजरती है तो दोनों गेंदों के बीच कम दबाव का क्षेत्र बनता है और गेंदों के दूसरी तरफ सामान्य दबाव का क्षेत्र गेंदों को अंदर की तरह पुश करता है।
द्वारा: दर्शनलाल बवेजा, विज्ञान
आवश्यक सामग्री: एक लकड़ी या पाइप का टुकड़ा, 2 छोटी गेंदे(भार में हल्की), धागा, सेलोटेप।
सिद्धांत: बर्नोली का सिद्धांत गति बढ़ी-दबाव घटा, Speed increased-Pressure decreased.

द्वारा: दर्शनलाल बवेजा, विज्ञान
अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा
ये तो बहुत मजेदार है मास्टर जी....नमस्ते जी।
ReplyDelete