Monday, July 30, 2018

स्कूल में वर्षामापी से मापी वर्षा Rain Gauge

मानकीकृत वर्षामापी यंत्र से वर्षा मापना सीखा।
 
वर्षामापी यंत्र जानकारी
विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैम्प के प्रांगण में सुबह दो घंटे में 15.7 एमएम वर्षा रिकार्ड की।
सीवी रमन विज्ञान क्लब, जामुन इको क्लब, हनिबी नेटवर्क, सृष्टि डॉट ऑर्ग व हरियाणा विज्ञान मंच के सदस्यों ने विज्ञान प्रसार नेटवर्क नोयडा (साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट नई दिल्ली गवर्मेंट आफ इंडिया की ऑटोनोमस बॉडी) द्वारा प्रदत्त मानकीकृत वर्षामापी यंत्र से वर्षा को मापना सीखा।
वर्षा का मापन
 विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल बवेजा के नेतृत्व में प्रेरणा, हर्षिता, रितिका, नाजिश, सुहानी, साईमा, पूजा, अंजली, नेहा पांडे, दिव्या, विकास, सौरभ, सुमित, सौरव छात्र-छात्राओं ने वर्षा को मापा।
क्या है वर्षामापी यंत्र?
किस स्थान पर कितनी वर्षा हुई है, इसे मापने के लिए एक यंत्र काम में लाया जाता है, जिसे वर्षामापी यंत्र कहते हैं। यह एक प्लास्टिक का बेलनाकार बर्तन होता है जिसका व्यास 20 सेमी और इसकी ऊंचाई 50 सेमी होती है। इसके भीतर  एक मापक बेलन रखा जाता है।  इसे एक निश्चित समय में तथा निश्चित स्थान पर वर्षा में रखकर गिरे पानी की मात्रा को माप लिया जाता है।
छात्र विकास सैनी
वर्षामापी कई तरह का होता है। अलग अलग तरीके से समझने के लिए वर्षा  इंच, सेंटीमीटर या मिलीमीटर में मापी जाती है। इसकेे ऊपर एक कीप लगी रहती है। वर्षा का पानी कीप द्वारा बोतल में भर जाता है तथा बाद में पानी को मापक स्लेंडर द्वारा माप लिया जाता है। इस यंत्र को खुले स्थान में रखते हैं, ताकि वर्षा के पानी के कीप में गिरने मे किसी प्रकार की रुकावट न हो। और यह भी ध्यान रखा जाता है की आसपास कोई भवन या ऊंचा वृक्ष न हो जो वर्षा के गिरने में रुकावट बने।
'विद्यालय वर्षा का मापन' गतिविधि से बच्चों में अपने मौसम और जलवायु को समझने की दक्षता विकसित होती है। अध्यापक का फर्ज होता है की वह अपने विद्यार्थियों को प्रत्येक उस गतिविधि से परिचित करवाये जो उसको प्रकृति को समझने व आत्मसात करने का मौका दे।
वर्षा की पैमाइश से वर्षा के प्रकार
भारी वर्षा हेवी रेन - 8mm प्रति घंटा से अधिक वर्षा को भारी वर्षा कहा जाता है।
सामान्य वर्षा- 2mm से अधिक 8 mm से कम
फुहार या शावर- 2mm प्रति घंटा से कम
*खास
1mm वर्षा का मतलब एक वर्ग मीटर पर एक लीटर पानी।
अखबारों में

Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman VIPNET science Club VP-HR 0006 (Platinum category Science club-2017)  Yamuna Nagar
Distt. Coordinator NCSC-DST, Haryana Vigyan Manch Rohtak, Science Blogger, Sristi Mitra,
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments, Simple Science Experiments, TLM (Science) Developer
Web Links
http://www.sciencedarshan.in/
http://kk.sciencedarshan.in/
http://darshansandbox.blogspot.com/
http://gsssalahar.blogspot.com/
https://www.facebook.com/Darshan.Baweja
https://www.facebook.com/ScienceDarshan/


विज्ञान पर्यावरण पारितोषिक वितरण Awards for Science and Environment


विज्ञान पर्यावरण पारितोषिक वितरण Awards for Science and Environment
विज्ञान व पर्यावरण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
एडवोकेट डीपी गोयल शिक्षा सम्मान व श्री रामनारायण पर्यावरण मित्र सम्मान की शुरआत हुई
बाल विज्ञानी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैम्प में विज्ञान एवं पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, साइंस मॉडल मेकिंग, साइंस डाक्यूमेंटेशन
व इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगितायें आयोजित करवाई गई।
इन प्रतियोगिताओं को विज्ञान प्रसार नोयडा, सी वी रमन विज्ञान क्लब यमुनानगर, हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक, जामुन इको क्लब, सृष्टि अहमदाबाद, हनिबी नेटवर्क अहमदाबाद व राष्ट्रीय नवप्रवर्तन फाउंडेशन  के सौजन्य से करवाया गया। 
नवप्रवर्तनशील छात्र सौरव
विद्यालय में विज्ञान व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 'एडवोकेट श्री डी पी गोयल शिक्षा सम्मान'  व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए 'श्री रामनारायण पर्यावरण मित्र सम्मान' की शुरुआत की गयी। इस समान के अंतर्गत विजेता विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह व मैरिट प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमजीत गर्ग ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताओं के समन्वयक विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल व निर्णायक के रूप में राकेश मल्होत्रा, चंद्रशेखर व संतोष रानी रहे। साइंस मॉडल मेकिंग, इनोवेटिव आइडिया व विज्ञान पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में अरुण, बिट्टू, खुशी, ज्योति, मनीष, सहिल व मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नेहा, काजल, रेखा, अर्चना, गायत्री, सौरभ, राजन ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया।
अंजली, प्रदीप कौर, अनिता, माही, रिहाना, अरुण, सूर्यप्रकाश व सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार व प्रमाणपत्र पा कर बच्चो के चेहरों पर खुशी की कोई सीमा नही थी। मौके पर रोहताश राणा, दर्शन बवेजा, अनुराधा रीन, दलीप दहिया, रजनी शर्मा, राकेश मल्होत्रा, चंद्रशेखर, जीपी सिंह, मंजू शर्मा, वीरेंद्र कुमार, नरेश शर्मा, सुखजीत सिंह, ममता शर्मा, पंकज मल्होत्रा, आशीष रोहिला, मीनाक्षी, पूनम, शशि, मनदीप, अर्चना काम्बोज मौजूद रहे।
अखबारों में


Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman VIPNET science Club VP-HR 0006 (Platinum category Science club-2017)  Yamuna Nagar
Distt. Coordinator NCSC-DST, Haryana Vigyan Manch Rohtak, Science Blogger,
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments, Simple Science Experiments, TLM (Science) Developer
Web Links
http://www.sciencedarshan.in/
http://kk.sciencedarshan.in/
http://darshansandbox.blogspot.com/
http://gsssalahar.blogspot.com/
https://www.facebook.com/Darshan.Baweja
https://www.facebook.com/ScienceDarshan/



पौधागरी Paudhagri

पौधागरी Paudhagri
विद्यार्थियों को पौधे वितरित करके वृक्षारोपण के लिए किया प्रेरित
पौध वितरण
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैम्प मे वृक्षारोपण करके वनमहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जामुन इको क्लब, एन एस एस यूनिट-2, एन सी सी व सी वी रमन विज्ञान क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमजीत गर्ग ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापको व एसएमसी सदस्यों से   पर्यावरण संरक्षण की अपील की व अपने हाथों से 300 विद्यार्थियों को सिरस, कनेर, गुड़हल, जमोया, नीम, गुलमोहर, अर्जुन के पौधे वितरित किये। विद्यार्थियों ने भी
सम्बोधन
संकल्प लिया कि वो इन पौधों को रोपित करके उनका पालन पोषण करेंगें।
इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक, इको क्लब व विज्ञान क्लब  प्रभारी दर्शन लाल बवेजा ने विद्यार्थियों  से कहा कि  प्रत्येक व्यक्ति को जीवन काल में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए और उनकी जिम्मेवारी तब तक लेनी  चाहिए तब तक कि वह वृक्ष न बन जाएं।
हिंदी प्रवक्ता अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि मनुष्य ना जाने कितने दानपुण्य के कार्य करता है परन्तु वह  यह नहीं जनता कि एक ऐसा दानपुण्य भी है जिस के अंतर्गत हम यदि प्रतिवर्ष एक पौधा लगाएं और उस को पेड़ बनने तक पहुंचा दे तो उसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ का हिसाब नहीं लगाया जा सकता वो इतना अधिक होता है।
एनएसएस प्रभारी आलोक कुमार ढ़ोंडियाल ने पुराणों के प्रसंग का जिक्र करते हुए बताया कि जिस दम्पत्ति  पुत्र नहीं हैं, उनके लिए वृक्ष ही पुत्र हैं। वृक्षारोपण करने वाले व्यक्ति के लौकिक-पारलौकिक कर्म वृक्ष ही करते रहते हैं। एक अन्य प्रसंग का जिक्र करते हुए बताया कि यदि कोई अश्वत्थ: (पीपल) वृक्ष लगाता है तो वही उसके लिए एक लाख पुत्रों से भी बढ़कर है।
मौलिक विद्यालय मुख्याध्यापक दलीप सिंह ने बच्चों को बताया कि सराय व पियाऊ बनवाना भी जनसेवा के काम है परन्तु वो कभी बंद हो सकते हैं और टूट भी सकते हैं परन्तु मार्ग मे लगाया गया एक भी छायादार वृक्ष सदा सदा पथिको को छाया फल फूल प्रदान करता रहेगा। 
मौके पर अरुण कुमार, आलोक कुमार, दलीप सिंह दहिया, रोहताश राणा, राकेश मल्होत्रा, आशीष रोहिला, चंद्रशेखर, सुखजीत सिंह, ज्ञान सिंह, मंजू शर्मा, अनुराधा रीन ने भी पौधारोपण किया।
अखबारों में





Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman VIPNET science Club VP-HR 0006 (Platinum category Science club-2017)  Yamuna Nagar
Distt. Coordinator NCSC-DST, Haryana Vigyan Manch Rohtak, Science Blogger,
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments, Simple Science Experiments, TLM (Science) Developer
Web Links
http://www.sciencedarshan.in/
http://kk.sciencedarshan.in/
http://darshansandbox.blogspot.com/
http://gsssalahar.blogspot.com/
https://www.facebook.com/Darshan.Baweja
https://www.facebook.com/ScienceDarshan/


Saturday, July 14, 2018

ग्रेफाईट की विद्युत् चालकता The electrical conductivity in graphite

ग्रेफाईट की विद्युत् चालकता The electrical conductivity in graphite 
ग्रेफाईट एक अधातु है। उसकी विद्युत् व उष्मीय चालकता कक्षा सात में पढ़ाई जाती है। इसके लिए पहले ग्रेफाईट की चालकता ज्ञात करने के लिए गतिविधि बनायी गयी।  
आवश्यक सामग्री- ग्रेफाईट यानी कच्ची पेन्सिल दोनों तरफ से छिली गयी, कनेक्शन तार, एक बैटरी कनेक्शन कैप के साथ, प्लाई बोर्ड या हार्ड बोर्ड का पीस, बल्ब या एलईडी , आफ आन स्विच, पोस्टर टेप। 
सिद्धांत- ग्रेफाईट एक अधातु है और वो कार्बन का अपररूप है कार्बन में मुक्त सयोंजकता के कारण उसमे विद्युत् का चलन होता है। 
बनाने की विधि- हार्डबोर्ड पर बैटरी को कनेक्शन कैप लगा कर पोस्टर टेप से चिपका लेते है बैटरी के एक ध्रुव से एलईडी या टार्च का बल्ब का एक सिरा, बल्ब के दुसरे सिरे से आन आफ स्विच का एक पिन, स्विच के दूसरे पिन को पेंसिल के एक सिरे से निकले ग्रेफाईट पर कनेक्शन तार से कस देते हैं। 
बैटरी के दुसरे ध्रुव को कनेक्शन तार से पेन्सिल के दूसरे सिरे से कस देते हैं
इस प्रकार से परिपथ तैयार हो जाता है। आवश्यकता अनुसार लेबलिंग, सजावट कर लेते हैं
स्विच को ऑन करने पर देखते हैं कि ग्रेफईट से विद्युत प्रवाहित होती है जिसका पता बल्ब के जलने (चमकने) से लगता है। 
कक्षा 8 का छात्र 
कक्षा 8 के विद्यार्थी 

द्वारा :- दर्शन लाल बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर  
उत्साहवर्धन करें।