Wednesday, February 21, 2018

उपग्रहीय तकनीकी से भू-प्रेक्षण पर कार्यशाला Workshop on Satellite Technology

उपग्रहीय तकनीकी से भू-प्रेक्षण पर कार्यशाला Workshop on Satellite Technology
जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर
अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में तरक्की व करियर की अपार संभावनाएं- आनन्द चौधरी
सेटेलाइट टेक्नोलॉजी पर एकदिवसीय कार्यशाला व प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।
डॉ मनोज यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक
हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, हिसार के  वैज्ञानिकों ने दिया प्रशिक्षण।
विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों में अंतरिक्ष विज्ञान में जागरूकता उत्पन्न करने व उन्हें उपग्रहीय तकनीकियों से वाकिफ करवाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला  'उपग्रहीय तकनीकी से भू-प्रेक्षण' का आयोजन शहीद नवीन वैद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल टाउन में किया गया।
यह कार्यशाला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), हरियाणा स्पेस एप्लिकेशन सेंटर हिसार, हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग पंचकूला व जिला शिक्षा विभाग यमुनानगर के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्घाटन जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल व जिला गणित विशेषज्ञ मोमन राम (कार्यक्रम संयोजक) ने किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण में हारसेक, हिसार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज यादव ने उपस्थित विज्ञान व भूगोल प्राध्यापकों, विद्यार्थियों को सेटेलाइट तकनीक व उनके अनुप्रयोगों से परिचित करवाया। डॉ मनोज यादव ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिये जीपीएस सिस्टम, रिमोट सेन्सिंग, मौसम-जलवायु मोनीटरण, अंतरिक्ष अन्वेषण, उपग्रहीय सैन्य सहायता, भारतीय मंगलयान कार्यक्रम, सेटेलाइट नेविगेशन, उपग्रह प्रक्षेपन एवं दूरसंचार के क्षेत्र में सेटलाइट टेक्नोलॉजी बारे प्रशिक्षण दिया। डॉ यादव ने अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित
जिला विज्ञान विशेषज्ञ
कार्यशाला के दूसरे चरण में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 97 बच्चों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम व उपग्रह अनुप्रयोगों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए।
इस अवसर पर एक वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 22 प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्यों द्वारा सेटेलाइट तकनीकी मानवता के लिए वरदान विषय के पक्ष एवम विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किये।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यन रावमा विद्यालय बुढ़िया ने प्रथम, सिमरन शिव ओम हरि ओम पब्लिक स्कूल ने द्वितीय, याचना राकवमा विद्यालय यमुनानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वादविवाद प्रतियोगिता में सलीम राविमा विद्यालय व सोनाली एस डी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने प्रथम, याचना राकवमा विद्यालय यमुनानगर  व तन्नू सोनाली एस डी पब्लिक स्कूल जगाधरी ने द्वितीय व रजत विद्यावन्ति पब्लिक स्कूल व आर्यन रावमावि बुढ़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला शिक्षाअधिकारी श्री आनन्द चौधरी व प्रधानचार्य डॉ सुनील काम्बोज ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द चौधरी ने अपने धन्यवाद संबोधन में कहा कि हारसेक हिसार व इसरो द्वारा इस कार्यशाला को यमुनानगर जिले में करवाने के लिए जिला शिक्षा विभाग उनका आभार व्यक्त करता है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम यमुनानगर में करवाये जाने के लिए निमंत्रण देता है।  हिंदी प्रवक्ता अरुण कुमार कैहरबा ने उपस्थित प्राध्यापकों, अध्यापकों, विद्यार्थियों व आयोजको के लिए धन्यवाद धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।
कार्यक्रम में विशाल सिंघल, जयकुमार गोयल, सुभाष कालीरमन व दर्शन लाल बवेजा ने निर्णायक मंडल में अपनी भूमिका अदा की।
कार्यक्रम में हरियाणा स्पेस एप्लिकेशन सेंटर हिसार से सहायक वैज्ञानिक डॉ कपिल रोहिल्ला , अंकुर शर्मा व तकनीकी सहायक नंद लाल व जिले भर से 26 विद्यालयों के तीस प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
अखबारों में



                   
Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman VIPNET science Club VP-HR 0006 (Platinum category Science club-2017)  Yamuna Nagar
Distt. Coordinator NCSC-DST, Haryana Vigyan Manch Rohtak, Science Blogger,
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments, Simple Science Experiments, TLM (Science) Developer
Web Links
http://www.sciencedarshan.in/
http://kk.sciencedarshan.in/
http://darshansandbox.blogspot.com/
http://gsssalahar.blogspot.com/
https://www.facebook.com/Darshan.Baweja
https://www.facebook.com/ScienceDarshan/





1 comment:

  1. बेहतरीन रिपोर्टिंग

    ReplyDelete

टिप्पणी करें बेबाक