विज्ञान क्लब सदस्यों ने किया पृथ्वी की परिधि मापने का प्रयोग
विषुव वर्ष का वह समय होता है, जब सूर्य विषुवत रेखा पर दोपहर के समय ऊर्ध्वाधर होता है। इस समय दोनों गोलार्द्धों में समान प्रकाश एवं ऊर्जा प्राप्त होती है। पृथ्वी पर दिन तथा रात की अवधि भी समान हो जाती है। यह स्थिति वर्ष में दो बार आती है। 20-21 मार्च तथा 23 सितम्बर इसकी दो प्रमुख तिथियाँ हैं। इस दिन सूर्य इस दिन एकदम पूर्व से उदय होकर एकदम पश्चिम में छिपता भी हैे यह दिन खगोल की भाषा में इक्विनॉक्स कहलाता है।
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर 17 जगाधरी में सी वी रमन विज्ञान क्लब व कल्पना चावला विज्ञान क्लब यमुना नगर के सदस्यों व ने सयुंक्त रूप से क्लब प्रभारी दर्शन लाल, गौरव वलिया व विकास पुंडीर विज्ञान अध्यापकों के नेतृत्व में विषुव (इक्विनॉक्स) के अवसर पर पृथ्वी की परिधि नापने के प्रयोग किया व सम्बंधित गणनाएं की। सूर्य की धूप में छड़ी ( नोमोन) की परछायी को नाप कर गणितीय गणनाओं से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की जाती है। क्लब प्रभारी दर्शन लाल ने बताया की 20 मार्च के दिन इक्विनॉक्स यानी विषुव होता है इस दिन सैद्धान्तिक रूप से दिन व रात बराबर होते हैं और आज के बाद दिन लम्बे और रात छोटी होनी शुरू हैं। पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने में एक साथ बहुत से देशों के बच्चे भाग लेते हैं। वह एक नेटवर्क के जरिये अपने अपने स्कूल में प्रयोग करते हैं जिनकी सम्मिलित गणना से परिणाम निकाले जाते हैं।
अगला प्रयोग 23 सितम्बर को किया जाएगा।
आज के प्रयोग में एकता, कावेरी, अलीशा, मिताली, याशिका, तुषार, अमित, नमन, भविष, ओजस्वी, अमित भारद्वाज ने भाग लिया।
In newspaper's

Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar

Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments And Hobby Development
09416377166
Web Links