जिला स्तरीय २४वीं बाल विज्ञान कांग्रेस Distt level 24th CSC-2016
रुशाली, ईशान, कनिका, रुकसाना, स्नेहा, प्रभनूर राज्य स्तर के लिए चयनित
विज्ञान प्रतियोगिता में बेटियों ने राज्य स्तर के लिए चयनित होकर बाजी मारी और जीते स्वर्ण पदक
सेक्टर 17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल जगाधरी में चौबीसवीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले भर के 178 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने 'टिकाऊ विकास के लिए विज्ञान, तकनिकी और नवाचार' मुख्य विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये।
बाल वैज्ञानिकों ने 9 उपविषयों पर प्रोजेक्ट कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता काम्बोज, प्रदीप सरीन ने दीप जला कर किया। अनीता काम्बोज ने अपने सम्बोधन में कहा की विज्ञान प्रदर्शनियों और विज्ञान गतिविधियों से विज्ञान की जटिलताओं को समझने व हाथ से बच्चों को प्रयोग करके सीखने का आंनद प्राप्त होता है। जिला समन्वयक दर्शन लाल ने बताया कि विज्ञान कांग्रेस के साथ साथ बहुत सी अन्य विज्ञान गतिविधियों का भी संचालन किया गया जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने विलुप्त हो चुके व खतरे में पड़े जीवों के मॉडल्स से जैव विकास के प्रक्रम को समझाया।
बच्चों ने अपने डाक टिकटों का संग्रह, सिक्कों का संग्रह, विज्ञान बॉक्स, विज्ञान माडलों का प्रदर्शन किया। मंच संचालन व इवेंट प्रबंधन गौरव कुमार वालिया ने किया।
हरियाणा विज्ञान मंच के सदस्य सुरेन्द्र गोयल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील काम्बोज व राजपाल पांचाल ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन के लिए विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 17, होली मदर पब्लिक स्कूल कांसेपुर रोड, मुकंद लाल पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबनी कलाँ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर काम्बोज के बाल वैज्ञानिकों ने विजय हासिल की।

इस आयोजन में पुस्तक प्रदर्शनी, कम लागत की विज्ञान गतिविधियां, चमत्कारों का पर्दाफ़ाश, विज्ञान ड्रामा, विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया गया।
मोके पर ज्योतिका डांग, रीना मल्होत्रा, गौरव कुमार, ओम प्रकाश सैनी, सुमन शर्मा, राजपाल पांचाल, राजकुमार धीमान, विकास पुंडीर, श्रीश शर्मा, आर पी गांधी, दीपक शर्मा सहित 32 अध्यापकों ने भी भाग लिया।
मोके पर ज्योतिका डांग, रीना मल्होत्रा, गौरव कुमार, ओम प्रकाश सैनी, सुमन शर्मा, राजपाल पांचाल, राजकुमार धीमान, विकास पुंडीर, श्रीश शर्मा, आर पी गांधी, दीपक शर्मा सहित 32 अध्यापकों ने भी भाग लिया।
अन्य फोटोग्राफ्स
अख्बार्र में
Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments And Hobby Development
09416377166
Web Links
No comments:
Post a Comment
टिप्पणी करें बेबाक