Tuesday, December 27, 2016

पृथ्वी की परिधि नापी Circumference of Earth

पृथ्वी की परिधि नापी Circumference of Earth
सीवी रमन विज्ञान क्लब सदस्यों ने मापी पृथ्वी की परिधि 
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर 17 जगाधरी में सी वी रमन विज्ञान क्लब के सदस्य क्लब प्रभारी दर्शन लाल, गौरव वलिया व विकास पुंडीर  विज्ञान अध्यापक के नेतृत्व में एकत्र हुए और उन्होंने   पृथ्वी की परिधि नापने के प्रयोग से सम्बंधित गणनाएं की। सूर्य की धूप में छड़ी की परछायी को नाप कर गणितीय गणनाओं से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की जाती है। 
क्लब प्रभारी दर्शन लाल ने बताया की 22 दिसम्बर के दिन इक्विनॉक्स यानी शरद विषुव होता है इस दिन सैद्धान्तिक रूप से दिन छोटा व रात लम्बी होती हैं और आज के बाद दिन लम्बे और रात छोटी होनी शुरू हो जाती हैं। पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने में एक साथ बहुत से देशों के बच्चे भाग लेते हैं। वह एक नेटवर्क के जरिये अपने अपने स्कूल में प्रयोग करते हैं जिनकी सम्मिलित गणना से परिणाम निकाले जाते हैं। 
विद्यालय में चल रही विज्ञान कार्यशाला में भाग ले प्रतिभागियों ने भी यह प्रयोग करना सीखा।
अगला प्रयोग 21 मार्च 2017 को किया जाएगा। 
आज के प्रयोग में कुणाल, नमन, विधि, ईशा, मानसी, श्रिया, राशि, हर्षित, सार्थक, तान्या, उत्कर्ष, अनुज, सक्षम, जजवेंद्र, आरुषि, मुस्कान, अर्पित, जतिन, प्रिन्स, रितिक, ध्रुव, सुनैना, अभय, प्रज्ञा, यशपाल, विवेक ने भाग लिया।
परिणाम 


Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments And Hobby Development
09416377166
Web Links 

No comments:

Post a Comment

टिप्पणी करें बेबाक