Thursday, September 29, 2016

पृथ्वी की परिधि नापी Circumference of Earth

पृथ्वी की परिधि नापी Circumference of Earth

सीवी रमन विज्ञान क्लब सदस्यों ने मापी पृथ्वी की परिधि
सरोजिनी कालोनी स्थित अर्जुन पार्क में सी वी रमन विज्ञान क्लब के सदस्य क्लब प्रभारी दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक के नेतृत्व में एकत्र हुए और उन्होंने   पृथ्वी की परिधि नापने के प्रयोग से सम्बंधित गणनाएं की। सूर्य की धूप में छड़ी की परछायी को नाप कर गणितीय गणनाओं से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की जाती है। इनके समानांतर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर 17 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर के विद्यार्थियों ने भी अध्यापकों दर्शन लाल, गौरव वालिया, विकास पुंडीर के मार्गदर्शन में यह प्रयोग दोहराया।
क्लब प्रभारी दर्शन लाल ने बताया की 23 सितम्बर के दिन इक्विनॉक्स यानी शरद विषुव होता है इस दिन सैद्धान्तिक रूप से दिन व रात बराबर होते हैं और आज के बाद दिन छोटे और रात लंबी होनी शुरू हैं और उत्तर भारत में शरद ऋतू के आगाज की आहट हो जाती है।
अगला प्रयोग दिसंबर 22 को किया जाएगा।
आज के प्रयोग में इतेश, निखिल, वंशिका, मुस्कान, पारस बत्रा, पार्थवी, पलक बत्रा, नमन श्रीवास्तव, दृष्टि, अवनि, अर्श, काजल, आकाशदीप, कावेरी, अलीशा, राघव, मयंक, नमन, वरुण, केशव, अर्श सैनी ने भाग लिया।
और फोटोग्राफ्स









  Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
Master Trainer for Low/Zero Cost Science Experiments And Hobby Development
09416377166
Web Links 

No comments:

Post a Comment

टिप्पणी करें बेबाक