Sunday, March 27, 2016

पृथ्वी की परिधि circumference of earth experiment

सी वी रमण विज्ञान क्लब सदस्यों ने नापी पृथ्वी की परिधि
विषुव समय-बिंदु पर  दिन और रात्रि की अवधि लगभग बराबर होती हैं।
मार्च विषुव 20 मार्च के दिन सी वी रमण विज्ञान क्लब सरोजिनी कालोनी के सदस्यों को स्थानीय अर्जुन पार्क में पृथ्वी की परिधि मापने का प्रयोग करवाया गया। 
मौके पर इंजीनियर सौरभ कौशल, इंजीनियर राघव व विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने क्लब सदस्यों को तापमान, आद्रता, समुद्रतल से उंचाई, अक्षांश ज्ञात करना, जीपीएस प्रणाली, सेटेलाईट कार्यप्रणाली, साधारण व जटिल इलेक्ट्रोनिक्स परिपथ, इरैटोस्थनीज विधि, उन्नयन कोण, त्रिकोणमिति, सूर्यकोण मापन, न्यूनतम परछायी, अक्षांशीय व देशान्तर रेखाओं आदि की सैद्धान्तिक जानकारियाँ दी।
दर्शन लाल ने बताया कि इस प्रयोग को करने के लिए जमीन पर लंबवत खड़ी नोमोन (शंकु यंत्र) की परछायी को पांच पांच मिनट के अंतराल पर नाप कर दर्ज किया जाता है। छड़ी की परछायी जब घटते-घटते न्यूनतम हो जाती है तो उसे माप लेते हैं और त्रिकोणमिति के सूत्रों की सहायता से सूर्यकोण ज्ञात कर लेते हैं। इसके बाद विशेष प्रकार की गणनाओं से पृथ्वी की परिधि ज्ञात कर ली जाती है।
आगामी  तीन दिनों में नेशनल कालेज आफ पोलिटेक्निक जगाधरी, स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल सेक्टर सत्रह जगाधरी, होली मदर पब्लिक स्कूल जगाधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर, राजकीय कन्यावरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जीमंडी स्कूलों के विद्यार्थी करेंगें।
इस अवसर पर आंचल, अंजली, अवनीत, सोनाक्षी, सिमरन, सिद्धार्थ, प्रमात, रोनक, प्रतीक, निश्चय, अवनी, काजल, पार्थवी, संयम, रणंजय कटारिया, दृष्टि काम्बोज, छवी, अनुष्का, जयोतिका, सुबुही सहगल, विकास पुंडीर, गौरव वालिया प्रतिभागियों ने यह प्रयोग करना सीखा और सम्बंधित गणनाएं भी की। 
अखबारों में 

Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
09416377166
Web Links 

Tuesday, March 01, 2016

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस National Science Day

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस National Science Day
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ख़ास : दर्शन लाल बवेजा
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
प्रगतिशील किसान धर्मवीर सिंह ने बच्चों को नवाचारी देशज विज्ञान एवं विज्ञान में नवीन आविष्कारों के बारे संबोधित किया।
धरमबीर सिंह जी के साथ 
अलाहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र ढींगरा ने किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा की विज्ञान प्राचीन काल से ही खोजपूर्ण, ज्ञानवर्धक, निर्णायक और भविष्य निर्माणक के रूप में मानव सभ्यता के साथ खड़ा है। विज्ञान सदा से निर्माता है विज्ञान संहारक कदापि नही हो सकता बशर्ते निति नियामको और इसके प्रयोक्ताओं की नीयत साफ़ हो।
विज्ञान पुस्तक प्रदर्शनी 
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने अपने संबोधन में कहा की इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के लिए चर्चा हेतु विषय ‘देश के विकास में वैज्ञानिक मुद्दों को सार्वजनिक प्रोत्साहन देना हो उद्देश्य’ रखा गया है। इस थीम के अंतर्गत बताया कि अब यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक हो जाता है कि विज्ञान का उपयोग मानव जाति के हित में हो। इसके लिए सभी वैज्ञानिक मुद्दों को समाज में प्रोत्साहित करके विश्वस्तरीय वैज्ञानिक समाज बनाने का दृढ़ संकल्प लेना होगा।
विज्ञान पुस्तक प्रदर्शनी 
इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित दामला के निवासी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता व प्रगतिशील किसान धर्मवीर सिंह ने विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों के माडलों को देखा व उनको कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी प्रेरणा से बच्चों ने कागज पर बहुत से इनोवेटिव आइडिया बना कर दिखाए। उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाए गए बहुत से नवाचारी विज्ञान माडलों को देखा और सराहा। किसान धर्मवीर सिंह ने बच्चों के साथ इनोवेशन, डिजायनिंग, फंडिंग व पेटेंट आदि बिन्दुओं पर चर्चा कि व सुझाव दिए। 
धरमबीर सिंह जी 
उन्होंने अपनी सफलता की कहानी खुद की ही  ज़ुबानी सुना कर प्रेरित किया और कहा कि आविष्कार कभी भी उच्च शिक्षा का मोहताज नहीं रहा है तुम बस सोचो और काम पर लग जाओ सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी।

इस अवसर पर एक विज्ञान पुस्तक व पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गयी। इस मौके पर दर्शन लाल बवेजा, रविंदर कुमार सैनी, लवलीन कौर, संजीव कुमार, प्रदीप धीमान, संदीप कुमार, जसविन्द्र कौर, मीना काम्बोज, सुनीता काम्बोज, भगवती शर्मा, पवन कुमार, मुनीश शर्मा, रीना रानी उपस्थित रहे।
In News




Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
09416377166
Web Links