माई साइंस बॉक्स प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में संयम की
टीम प्रथम आयुषी की टीम द्वितीय
विद्यार्थियों ने बाक्स में एकत्र किये गए विज्ञान
उपकरणों से विज्ञान के प्रयोग करके दिखाए माई साइंस बॉक्स प्रोजेक्ट प्रतियोगिता
में
हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक व सी वी रमण विज्ञान
क्लब यमुनानगर के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर सत्रह
के कक्षा सात के 52 विद्यार्थियों को आज साइंस बॉक्स प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में प्रतियोगिता के जरिये
सीखे गए हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिला। इस प्रतियोगिता में कक्षा सात के
विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान बक्से में प्रशिक्षण दौरान एकत्र किये गए विज्ञान
उपकरणों का बेहतर प्रयोग करते हुए कईं हैंड्स आन एक्टिविटीज करके दिखायी। इस
प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान विषय में अपनी समझ को विकसित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता काम्बोज ने इस प्रतियोगिता में भाग
ले रहे प्रतिभागियों को व अध्यापको को संबोधित करते हुए कहा की बच्चो के पास इस
साइंस बॉक्स में जो सामान उसका और भी बेहतर उपयोग तब माना जायेगा जब प्रत्येक
प्रशिक्षु बच्चा कम से कम पांच अन्य बच्चों को इस गतिविधि का प्रशिक्षण देगा है।
अनीता काम्बोज ने कहा की ज्ञान एक दीपक के समान है जिसकी जोत से अन्य असंख्य
दीपकों को प्रज्जवलित किया जा सकता है, प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वो अपने हुनर
को अपने अग्रजों को सिखाये ताकि ज्ञान कभी विलुप्त ना हो सके।
बवेजा ने बताया की इस साइंस बॉक्स में प्रकाश के अपवर्तन, परावर्तन,
विक्षेपण, बर्नौली, आर्कमडीज, न्यूटन, पास्कल, जडत्व, वायु दबाव सम्बंधित उपकरणों
को शामिल करते हुए अपकेन्द्रण बल, दृष्टि भ्रम, इलेक्ट्रोनिक्स से परिचय, दिक्
सूचक, घर्षण बल, अम्लीयता व क्षारीयता को जांचना, पृष्ठतनाव सम्बंधित विज्ञान गतिविधियों को शामिल किया है।
हरियाणा विज्ञान मंच के जिला समन्वयक दर्शन लाल ने
प्रतिभागियों से कहा कि आपकी यह माई साइंस बाक्स गतिविधि आगे माई साइंस कार्नर
गतिविधि में तब्दील हो जानी चाहिए। स्कूल के बाद घर पर भी अपने पाठ्यक्रम से
सम्बंधित विज्ञान प्रयोगों व गतिविधियों को दोहराने में साइंस बाक्स व साइंस कार्नर बालको
की मदद करेगा।
निर्णायक के रूप में अश्विनी कुमार प्रवक्ता रसायन
ने निभाई व विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका ज्योतिका डांग, सुबुही सहगल, रीना
मल्होत्रा, गौरव कुमार, विकास पुंडीर समेत दस टीम्स में 52 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में संयम, आर्यन, रजत, चेतन, नकुल,
सचिन प्रथम स्थान पर रहे। आयुषी, नुपुर, श्रेया, जीनत, अनिका द्वितीय स्थान पर रही।
खुशी, रितिका, दीपशिखा, गजल, याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये विजयी टीम्स
आगामी बीस नवम्बर को नेशनल कालेज आफ पालीटेक्निक जगाधरी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान
सम्मेलन में भाग लेंगे।
अखबारों में
प्रस्तुती
Darshan Lal Baweja
Darshan Lal Baweja
Science Teacher Cum Science Communicator
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Secretary C V Raman Science Club Yamunanagar
Distt. Coordinator NCSC, Haryana Vigyan Manch Rohtak
Web Links
No comments:
Post a Comment
टिप्पणी करें बेबाक