विश्व अन्तरिक्ष
सप्ताह के अंतर्गत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
अंतरिक्ष में खोज
विषय पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में देविका और अर्पित प्रथम
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह
के अंतर्गत आज स्वामी विवेका नन्द पब्लिक स्कूल सेक्टर सात हुडा जगाधरी
मे विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत अंतरिक्ष में खोज विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह आजोजक संगठन,
स्पेस संस्था दिल्ली, हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक
व सी वी रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर के सयुंक्त तत्वाधान में चालीस
बच्चों ने अंतरिक्ष
व खगोलीय खोज विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। आज ही
बच्चों ने पृथ्वी की परिधि एवं माई साइंस बाक्स प्रोजेक्ट से सम्बंधित गतिविधियाँ
भी की।
आज के इस आयोजन में
प्रतिभागियों व विज्ञान क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेका नन्द पब्लिक स्कूल सेक्टर सात हुडा जगाधरी की प्रधानाचार्या अनीता
काम्बोज ने बताया
कि चार अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित
उपग्रह स्पुतनिक प्रथम अंतरिक्ष में भेजा गया था। इसी दिन मनुष्य की अंतरिक्ष मे कोई मानव निर्मित उपग्रह
भेजने की अभिलाषा पूरी हुई थी, इसलिए इस दिन को स्मरण करने के
उद्देश्य से विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है।
जिले के विभिन्न
विद्यालयों मे विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन चार अक्टूबर से दस अक्टूबर तक किया जा
रहा है जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी। इस आयोजन
में स्वामी विवेका नन्द पब्लिक स्कूल जगाधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
अलाहर, मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कालोनी, होली मदर पब्लिक स्कूल यमुनानगर
सक्रियता से भाग ले रहे हैं।
आगामी कार्यक्रम
हरियाणा विज्ञान
मंच रोहतक व सी वी रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर के प्रभारी दर्शन लाल बवेजा विज्ञान अध्यापक
ने बताया कि इस जिले भर के बच्चे विश्व अंतरिक्ष सप्ताह में विभिन्न स्पेस गतिविधियों
में भाग लेंगे जिस में मुख्य रूप से दिन के समय की जा सकने वाली खगोलीय गतिविधियां, सुरक्षित सूर्य अवलोकन,
मंगल ग्रह अन्वेषण, धूमकेतु पर कार्यशाला,
माई साइंस बाक्स, रात्री आकाश अवलोकन, खगोलीय पिंडों की पहचान,
मंगल गेह अन्वेषण कार्यक्रम पर प्रश्नोत्तरी व वाद विवाद, मिनी दूरदर्शी बनना, रात्री आकाश में स्टार गेजिंग,
सूर्य घड़ी बनाना, विश्व के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिकों
व अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन व कार्यों पर चर्चा, जल राकेट, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और चंद्रयान
अभियान पर गोष्ठी, कृत्रिम उपग्रहों के लाभ व हानि पर वाद विवाद
प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता, स्पेस साइंस फिक्शन व विज्ञान
गल्प कथा वाचन, अंतरिक्ष विज्ञान माडल प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
परिणाम
इस पेंटिंग प्रतियोगिता
मे देविका, अर्पित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिज्ञासा व सार्थक द्वितीय स्थान पर रहे। श्रेया व हिमानी ने तृतीय
स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पृरस्कृत आयुषी व अक्षित की पेंटिंग्स ने भी सभी को आकर्षित
किया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के कला प्रभारी गुरदेव सिंह, विज्ञान विभाग से ज्योतिका
डांग, रीना मल्होत्रा, सुबुही सहगल व भावना का योगदान सराहनीय रहा।
अखबारों में
प्रस्तुतिकरण: दर्शन लाल बवेजा
No comments:
Post a Comment
टिप्पणी करें बेबाक