विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाएगा और होंगे विभिन्न कार्यक्रम World Space Week 2013
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, प्रत्येक वर्ष विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संगठन और संयुक्त राष्ट्र के बाह्य अंतरिक्ष मामलों के विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में पूरी दुनिया के 85 देशो में एक साथ चार अक्टूबर से दस अक्टूबर तक मनाया जाता है।
इस वर्ष 2013 के लिए विश्व अंतरिक्ष सप्ताह की थीम है एक्सप्लोरिंग मार्स और डिस्कवरिंग अर्थ है। इस वर्ष यह थीम मंगल व पृथ्वी ग्रह पर मानव के तलाश व खोजी अभियानों के द्वारा मानवता के जीवन में सुधार की सम्भावनाओं की तलाश के मद्देनजर चुना गया है। अंतरिक्ष में दूर स्थित मंगल ग्रह जीवन की तलाश के साथ साथ पृथ्वी ग्रह पर भी मानव और पर्यावरण के हित और सुरक्षा के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के प्रयोग और सम्बन्धित जानकारियों को विद्यार्थियों और आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सी वी रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर के सदस्यों द्वारा स्थानीय मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कालोनी, राजकीय हाई स्कूल मंडेबरी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर मे पूरे सप्ताह विभिन्न अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं करवाई जायेंगी।
क्या है खास बात 4 अक्टूबर को
4 अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक प्रथम अंतरिक्ष में भेजा गया था।
इस दिन मनुष्य की अंतरिक्ष मे प्रवेश की अभिलाषा पूरी हुई थी इसलिए इस दिन को स्मरण करने के उदेश्य से विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है।
क्या क्या सीखेंगे विद्यार्थी
इस बार विश्व अंतरिक्ष सप्ताह में सी वी रमण विज्ञान क्लब के सदस्य विभिन्न स्पेस गतिविधियों में भाग लेंगे जिस में मुख्य रूप से दिन के समय की जा सकने वाली खगोलीय गतिविधियां, सुरक्षित सूर्य अवलोकन, आईसोन धूमकेतु पर कार्यशाला, रात्री आकाश अवलोकन, खगोलीय पिंडों की पहचान, मंगल गेह अन्वेषण कार्यक्रम पर प्रश्नोत्तरी व वाद विवाद, मिनी दूरदर्शी बनना, रात्री आकाश में स्टार काउंटिंग, सूर्य घड़ी बनाना, विश्व के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिकों व अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन व कार्यों पर चर्चा, जल राकेट, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और चंद्रयान अभियान पर गोष्ठी, कृत्रिम उपग्रहों के लाभ व हानि पर वाद विवाद प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता, विज्ञान व अंतरिक्ष फिक्शन कहानी वाचन, अंतरिक्ष विज्ञान माडल प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
अखबारों मे
Logo WSW-2013 |

बहुत सुन्दर प्रस्तुति.. आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी पोस्ट हिंदी ब्लॉग समूह में सामिल की गयी और आप की इस प्रविष्टि की चर्चा - शुक्रवार - 04/10/2013 को
ReplyDeleteकण कण में बसी है माँ
- हिंदी ब्लॉग समूह चर्चा-अंकः29 पर लिंक की गयी है , ताकि अधिक से अधिक लोग आपकी रचना पढ़ सकें . कृपया पधारें, सादर .... Darshan jangra