Friday, October 04, 2013

अंतरिक्ष विषयों पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता Painting Competition on WSW

अंतरिक्ष विषयों पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता Painting Competition on WSW
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत आज स्थानीय मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कालोनी मे अंतरिक्ष  व मंगल ग्रह अन्वेषण विषयों पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे सी वी रमण विज्ञान क्लब के सहयोग से बच्चों ने विभिन्न अंतरिक्ष व खगोलीय विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।
विद्यालय मे विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन चार अक्टूबर से दस अक्टूबर तक किया जा रहा है जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी।  इस आयोजन के के प्रतिभागी व विज्ञान क्लब के सदस्यों को प्रधानाचार्या शशि बाटला ने बताया कि 4 अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक प्रथम अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस दिन मनुष्य की अंतरिक्ष मे कोई मानव निर्मित उपग्रह भेजने की अभिलाषा पूरी हुई थी, इसलिए इस दिन को स्मरण करने के उद्देश्य से विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है।
परिणाम
इस पेंटिंग प्रतियोगिता मे रागिनी व श्रेया ने प्रथम स्तान प्राप्त किया। दक्ष काम्बोज व शुभदीप द्वितीय स्थान पर रहे। अभिषेक, आरुषि व दिशांत ने तृतीय स्थान पर विजयी रहे। सूर्यांश व विभूति की पेंटिंग्स ने भी सभी को आकर्षित किया। इस कार्यक्रम मे किरण मनोचा, पूजा कालरा व ममता वर्मा सचदेवा अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।
आगामी कार्यक्रमों का विवरण
विज्ञान क्लब प्रभारी दर्शन लाल बवेजा विज्ञान अध्यापक ने बताया कि इस बार विश्व अंतरिक्ष सप्ताह में सी वी रमण विज्ञान क्लब के सदस्य विभिन्न स्पेस गतिविधियों में भाग लेंगे जिस में मुख्य रूप से दिन के समय की जा सकने वाली खगोलीय गतिविधियां, सुरक्षित सूर्य अवलोकन, मंगल ग्रह अन्वेषण,  आईसोन धूमकेतु पर कार्यशाला, रात्री आकाश अवलोकन, खगोलीय पिंडों की पहचान, मंगल गेह अन्वेषण कार्यक्रम पर प्रश्नोत्तरी व वाद विवाद, मिनी दूरदर्शी बनना, रात्री आकाश में स्टार गेजिंग, सूर्य घड़ी बनाना, विश्व के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिकों व अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन व कार्यों पर चर्चा, जल राकेट,  भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और चंद्रयान अभियान पर गोष्ठी, कृत्रिम उपग्रहों के लाभ व हानि पर वाद विवाद प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता, स्पेस साइंस फिक्शन व विज्ञान गल्प कथा वाचन, अंतरिक्ष विज्ञान माडल प्रदर्शनी  आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 













3 comments:

  1. waaah! kya baat hai.bahut hi sundar lag rahi hain sabhi paintings.

    Students bhi kaafi utsaahit dikh rahe hain.
    Great work.Keep it up!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत धन्यवाद अल्पना जी

      Delete
  2. mujhe bhi students ke CCA ke liye ek naya vishay sujh gya.thanks..
    Sabhi vijetaaon ko badhayaee.

    ReplyDelete

टिप्पणी करें बेबाक