दिन के समय की जा सकने वाली खगोलीय गतिविधियां Daytime Astronomy activities
![]() |
Safe Sun View |
गतिविधियों द्वारा विज्ञान सीखने के लिए लिए महंगे उपकरणों की
ज़रुरत नहीं होती। कोई भी बहुत ही कम खर्च में विज्ञान
के बहुत रोचक और महत्त्वपूर्ण
प्रयोग और गतिविधियां कर सकता है।
आज
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत बच्चो को दिन के समय की जा सकने वाली विभिन्न खगोलीय गतिविधियां करवाते हुए विज्ञान संचारक दर्शन बवेजा ने बच्चों को बताया कि इस
अदभुद सृष्टि की जांच/पड़ताल करने के लिए हमारे
आँख, कान, हाथ और दिमाग बहुत ही शक्तिशाली
वैज्ञानिक औजार हैं।
![]() |
ISON Model |
आज की गातिविधि मे स्थानीय सरोजिनी कालोनी के अर्जुन पार्क मे
क्लब सदस्यों ने आइसोन धूमकेतु के माडल बनाए। धूमकेतु के माडल बनाने के लिए
उन्होंने गेंद, प्लास्टिक की पेकिंग जाली, जुराब, रंगीन कागज, रुई व धागों का
प्रयोग किया। बच्चो ने अपने हाथो से धूमकेतू के माडल बना कर धूमकेतु के बारे मे
जाना व आपसी वार्तालाप से नवम्बर महीने मे दिखाई देने वाले
आइसोन पुच्छल तारे के बारे मे जाना।
बच्चो ने एक और खगोलीय गतिविधि करके बातों ही
बातों मे सौरमंडल मे ध्रुव तारा, तारामंडल, राशिचक्र, दिशाओं व अक्षांशीय रेखाओं
के बारे मे सैद्धान्तिक व प्रायोगिक जानकारियाँ हासिल की। एक अन्य गातिविधि मे
बच्चों ने सोलर फिल्टर की मदद से सुरक्षित सूर्य अवलोकन का आनंद लिया और यह भी
जाना कि सूरज को कभी भी सीधे ही नहीं देखना चाहिये। सूर्य अवलोकन सेफ सोलर फिल्टर
से या फिर सूरज को प्रक्षेपित करके ही देखना चाहिये, एक सुरक्षित सौर
फ़िल्टर सूर्य के प्रकाश की तीव्रता को एक लाख गुना कम कर देता है।
आज की गातिविधि मे अवनी, काजल,
ईशप्रीत, पारस बतरा, पलक, आंचल, अमन, वंशिका सैनी, स्पर्ष गम्भीर, गौरव, तुषार,
कुषाण व लविश आदि ने सक्रियता से भाग लिया व ज्ञानवर्धन किया।
No comments:
Post a Comment
टिप्पणी करें बेबाक