विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का छठा दिन 6th day of WSW 2013
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के छटे दिन हस्त चित्रकला प्रतियोगिता
का आयोजन
ललित, रवनीत कौर व हर्षित ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के छटे
दिन आज सी वी रमण विज्ञान क्लब के सदस्यों ने जलीय रंगों से अपने बाजुओं पर
पेंटिंग करके सभी को आश्चर्य चकित कर दिया।
स्पेस थीम पर यह प्रतियोगिता कक्षा छह
के विद्यार्थियों के बीच करवाई गयी थी। इस प्रतियोगिता मे खास बात यह थी कि अपने
एक हाथ से अपनी ही दूसरी बाजू पर चित्रकारी करनी थी।
विज्ञान अध्यापिकाओं
मिशिका, पूजा
कालरा व किरण मनोचा के कुशल मार्गदर्शन मे सत्तर बच्चो ने इस हस्त चित्रकला
प्रतियोगिता मे भाग लिया व वाटर कलर्स से अंतरिक्ष थीम पर चित्रकारी करके अपने
हुनर से सबका मन मोह लिया।
इस नवाचारी प्रतियोगिता मे
बच्चो ने एक से बढ़ कर एक चित्र बनाया और प्रमाणपत्र व पुरस्कार जीते। विज्ञान
विभागाध्यक्षा ममता वर्मा ने हस्त चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये।
ललित, रवनीत
कौर व हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा, भारत व लोकेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगिता, जतिन व याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्लब सचिव दर्शन बवेजा ने
बताया कि कल विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के अंतिम दिन विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता
का आयोजन करवाया जाएगा। इस निबंध लेकन प्रतियोगिता मे कक्षा नवम से बारहवी तक के
विद्यार्थी भाग लेंगे। इस निबंध प्रतियोगिता के विषय अंतरिक्ष मे मानवीय हस्तक्षेप, पराग्रही जीवन का अस्तित्व, मंगल पर जीवन की सम्भावना व
भारत का विश्व को खगोल मे योगदान आदि विषय रखे गये हैं। प्रधानाचार्या शशी बटला
ने सभी विजेता व प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाये दी।
शहीद नवीन वैद राजकीय
विद्यालय माडल टाउन मे विश्व अंतरिक्ष सप्ताह की गतिविधियां करवायी गयी
शहीद नवीन वैद राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन मे विज्ञान अध्यापक दर्शन बवेजा ने विश्व अंतरिक्ष
सप्ताह की गतिविधियां करवाई। बच्चो को सेफ सोलर फिल्टर से सूर्य का अवलोकन
करवाया गया। सेफ सोलर फिल्टर से सूर्य का अवलोकन करके बच्चे और अध्यापक बहुत
प्रसन्न हुए।
अखबारों मे
अखबारों मे
No comments:
Post a Comment
टिप्पणी करें बेबाक