Saturday, March 02, 2013

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस Narional Science Day 2013, feb 28

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस National Science Day 2013, feb 28
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताए आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस अट्ठाईस फरवरी के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गयी। विद्यालय में इस अवसर पर विज्ञान मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गयी। इस आवसर पर जैवविविधता और कृषि की एक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गयी व बायो टेक्नालाजी विभाग की एक पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गयी जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने आधुनिक फसल प्रणाली और परम्परागत कृषि के भेद को समझा। अट्ठाईस फरवरी को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्रों में बहुत उत्साह है। प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। 
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल बवेजा ने विद्यार्थियों को बताया कि इस बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य विषय अनुवांशिक संशोधित फसलें और खाद्य सुरक्षा - मुद्दे और सम्भावनाएं हैं। इस अवसर पर इमली इको क्लब और सी वी रमण विज्ञान क्लब के सदस्यों को जनेटीकली मोडिफाइड फसलों के बारे में बताया गया कि अनुवांशिक रूप से परिवर्तित फसले आज भारत सहित विश्व में ज्वलंत मुद्दा है। इन फसलों के बारे में बड़े बड़े कृषि वैज्ञानिकों और कृषि उद्योगिक घरानो कहना है कि आज के दौर में जीएम फूड को अपना कर ही बढ़ती हुई आबादी का पेट भरा जा सकता है और फसल सुरक्षा के भारी भरकम खर्चो से बचा जा सकता है, परन्तु साथ ही एक बड़े वैज्ञानिक वर्ग का यह भी मानना है कि अनुभव की कमी और नकली बीजों के कारण किसान बर्बाद भी हो सकता है जीएम फूड से दुनिया की भुखमरी मिट जाएगी यह कहना सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि जीएम फूड्स एक तरह से स्वदेशी पौष्टिक और कम लागत से तैयार होने वाली फसलों के लिए जबरदस्त प्रतियोगिता का बाज़ार खड़ा करने जैसा होगा। इस अवसर पर कपिल, अंशुल, हिमांशु, अनिकेत, शिवम, लवली, अरुण, योगेश आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यापकों संजय शर्मा, संजय गौतम, दर्शन लाल, सुनील कुमार, संदीप कुमार, सुभाष चन्द्र, सोनिया शर्मा, रविन्द्र कुमार , नित्यानंद का योगदान सराहनीय रहा।
अखबारां  में In News

प्रस्तुति: सी वी रमण विज्ञान क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर जिला,यमुना नगर हरियाणा 
द्वारा: दर्शन लाल बवेजा (विज्ञान अध्यापक)
 

No comments:

Post a Comment

टिप्पणी करें बेबाक