Saturday, June 02, 2012

शुक्र पारगमन अवलोकन की तैयारियां पूरी Safe Solar Viewer

शुक्र पारगमन अवलोकन की तैयारियां पूरी  Safe Solar Viewer
Safe solar Viewer
सेफ सोलर व्यूअर भेंट किये गए
आज सी. वी. रमण विज्ञान क्लब सरोजिनी कालोनी के सदस्यों को सुरक्षित शुक्र पारगमन अवलोकन का अंतिम प्रशिक्षण दिया गया और इस अवसर पर उनको सुरक्षित सूर्य अवलोकक सेफ सोलर व्यूअर Safe solar Viewer भेंट किये गए। जैसा कि पता ही है कि 6 जून को शुक्र पारगमन की दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होने जा रही है तो इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने पूरे महीने जोर शोर से इस खगोलीय घटना का प्रचार किया इसलिए वो इस अवलोकन के लिए बहुत ही बेताबी से 6 जून का इन्तजार कर रहे हैं।
हमे सूर्य को कभी भी सीधे नहीं देखना चाहिए ऐसा करने से गंभीर नेत्र समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सूर्य के अवलोकन के लिए केवल सौर डिस्क का प्रक्षिप्त बिम्ब देंखे। दूरबीन/बाइनाक्यूलर और पिनहॉल कैमरा से सूर्य के बिम्ब का प्रेक्षेपण दीवार पर या स्क्रीन पर प्राप्त करके सूर्य के प्रतिबिम्ब को ही देखें। वैज्ञानिक रूप से जांचे गये व किसी अधीकृत विज्ञान संस्था द्वारा उपलब्ध करवाये गए  सौर फिल्टर का इस्तेमाल करक ही सूर्य की ओर देखना चाहिए। सूर्य का अवलोकन कैसे करें और कैसे ना करें के बारे में क्लब समन्वयक विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने बताया कि  सूर्य का अवलोकन सुरक्षित फिल्टर या परोक्ष प्रक्षेपण पद्धति द्वारा किया जा सकता है। इस खगोलीय घटना को देखने के लिए केवल वैज्ञानिक रूप से जांचे गए सौर फिल्टर का इस्तेमाल करके ही सूर्य की ओर देखना चाहिए। सुरक्षित सौर फिल्टर के बिना खुली आंखों से पारगमन की किसी भी कला को देखने का प्रयास नहीं करना चाहिए। दूरबीन से सीधे कभी नहीं देखना चाहिए। धुएंदार शीशों , रंगीन फिल्मों , धूप के चश्मों , न्यूटल पोलराइजिंग फिल्टरों का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये सभी असुरक्षित हैं। 
शुक्र पारगमन की घटना को देखने के लिए श्याम पोलिमर फिल्म से बने फिल्टर भारत में विभिन्न विज्ञान संस्थाओं ने  उपलब्ध करवाये हैं। यमुनानगर में यदि कोई व्यक्ति यह सेफ सौर फिल्टर लेना चाहता है तो सम्पर्क कर सकता है क्लब यह निशुल्क (वापसी की शर्त पर) उपलब्ध करवा रहा है परन्तु इसके उपयोग के लिए 5 मिनट का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है   
अवलोकन के दौरान सावधानियां इस अद्भुत नजारे को देखने से पूर्व जांच कर लेनी चाहिए कि  सेफ सोलर व्यूअर की फिल्म को कोई क्षति तो नहीं हुई है। बच्चों द्वारा इसका प्रयोग बड़ों के निरीक्षण में किया जाए। एक बार में इसका प्रयोग रुक-रुककर कुछ सेकण्डों के लिए ही करना चाहिए। आंखों की शल्य चिकित्सा या आंखों की बीमारी होने पर इसका प्रयोग न करने की सलाह दी गई है।
क्लब सदस्यों ने कुल 12 स्थानों पर शुक्र पारगमन दिखाने की व्यवस्था की है तैयारियां लगभग पूरी हैं। जिसमे निम्न क्लब सदस्य को जिम्मेदारी दी गयी है कि वो अपने मार्गदर्शन में सुरक्षित शुक्र संक्रमण का अवलोकन प्रतिबिम्ब विधि  व सेफ सोलर व्यूअर से करवाएं।
सरोजिनी  कालोनी - अमन काम्बोज, हुडा सेक्टर-18 - मानविंदर शर्मा, अलाहर - अरुण व शिवम, पालेवाला - कपिल कुमार, कैम्प एरिया - सक्षम वत्स अवलोकन की कमान संभालेंगे
अखबारां  में खबर .....
 

1 comment:

  1. बढ़िया...फिर विस्तार से अवलोकन की रिपोर्ट बनाईयेगा....

    ReplyDelete

टिप्पणी करें बेबाक