Wednesday, February 22, 2012

पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज Pascal's Mystic Hexagram

पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज Pascal's Mystic Hexagram
पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज 
बच्चो को कुछ नया जानना था आज, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय गणित वर्ष-२०१२ बारे बताया गया कि भारत सरकार ने वर्ष २०१२ को 'राष्ट्रीय गणित वर्ष' मनाने की घोषणा की है और श्रीनिवास रामानुजन् जी के जन्म दिवस २२ दिसम्बर को 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा हुई है श्रीनिवास रामानुजन् जी महान भारतीय गणितज्ञ के निमित्त 'राष्ट्रीय गणित दिवस' किया गया है
अब क्लब सदस्यों ने आज गणित के बारे में ही कुछ नया जानना चाहा इसलिए उनको सबसे पहले महान गणितज्ञ ब्लेज़ पास्कल के बारे में बताया 
पास्कल के रहस्यमयी षट्भुज को बनाकर देखने की इच्छा जाहिर की,क्लब सदस्यों ने सूरज सिंह के नेतृत्व में उठाया परकार, पेन्सिल, स्केल, कागज और हो गए शुरू बनाना 'पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज Pascal's mystic hexagon'
आओ जाने क्या है पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज
(Pascal's mystic hexagon)?

इसे पास्कल की प्रमेय से भी जाना जाता है
कोई भी वृत्त, दीर्घवृत्त, परवलय, अतिपरवलय की परिधि पर छह बिंदु A,B,C,D,E,F लीजिए AB,BC,CD,DE,EF और FA को मिलाईये आमने सामने की जीवाओं को बाहर बढाइये जो कि क्रमशः P, Q, R पर मिलती हैं अब P, Q, R को मिलाने पर एक सीधी रेखा प्राप्त होती है  
इस को पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज या पास्कल की प्रमेय के नाम से गणित के इतिहास में जाना जाता है

बच्चो ने काफी कोशिश कर के एक वृत्त में पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज बनाया 
Pascal's Mystic Hexagram 
अब अगले प्रयासो में ये बच्चे दीर्घवृत्त, परवलय, अतिपरवलय में भी पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज बनाएंगे
कैसे बनाया ?
एक वृत्त ३ से.मी. त्रिज्या का बनाया
वृत्त  परिधि पर छह बिंदु A,B,C,D,E,F लिये
AB,BC,CD,DE,EF और FA को मिलाया
AB व DE को बाहर बढ़ाया जो P पर मिलती हैं
BC व EF को बाहर बढ़ाया जो Q पर मिलती हैं
CD व AF को बाहर बढ़ाया जो R पर मिलती हैं
P, Q, R को मिलाने पर एक सीधी रेखा प्राप्त हुई या P, Q, R एक ही रेखा पर स्तिथ हैं 
                                                        दीर्घवृत्त में यह कुछ ऐसा होगा 
दीर्घवृत्त में पास्कल का रहस्यमयी षट्भुज 

प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा :- दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा

2 comments:

टिप्पणी करें बेबाक