21 जून 2011 को क्लब सदस्यों ने ज्ञात की पृथ्वी की परिधि Circumference of the Earth date june 21,2011
21 जून 2011 सबसे लंबे दिन को क्लब सदस्यों सलोनी,अभीजीत,चारु,पलक,स्पर्श व पार्थवी ने पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने के लिए एक प्रयोग किया.इस प्रयोग की विधि का जिक्र इस पोस्ट से पहली पोस्ट मे किया जा चुका है.
पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने की इरैटोस्थनिज़ गणनाEratosthenes' measurement of the Earth's circumference विधि का प्रयोग कर के इन क्लब सदस्यों ने पृथ्वी की परिधि ज्ञात की.
Q = 6.92°
21 जून 2011 सबसे लंबे दिन को क्लब सदस्यों सलोनी,अभीजीत,चारु,पलक,स्पर्श व पार्थवी ने पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने के लिए एक प्रयोग किया.इस प्रयोग की विधि का जिक्र इस पोस्ट से पहली पोस्ट मे किया जा चुका है.
पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने के लिए किया प्रयोग |
इस प्रयोग को करने के लिए एक छड चाहिए होती है जो पृथ्वी पर खड़ी की जा सके यानी जैसे क्रिकेट की विकेट होती है उसे हम जमीन मे गाड़ देते हैं या फिर लकड़ी के तख्ते पर एक स्टिक छडी खड़ी कर लेते हैं.
21 जून के दिन 11 AM से 1 PM के बीच इस स्टिक को जमीन पर खडा कर के प्रत्येक 4 मिनट के बाद परछाई की लम्बाई ज्ञात करते हैं
और इस प्रकार की सारणी मे लिख लेते हैं
समय | छड की ऊँचाई | परछाई की लम्बाई |
11 AM | 75 cm | 26cm |
11.04 AM | 75 cm | 24 cm |
11.08 AM | 75 cm | 22 cm |
--- | --- | --- |
---- | ---- | ---- |
11.56 AM | 75cm | 10 cm |
12 Noon | 75 cm | 9.1 cm |
12.04 PM | 75 cm | 9.3 cm |
12.08 PM | 75 cm | 10.6 cm |
--- | --- | ---- |
---- | --- | --- |
---- | ----- | ---- |
12.56 PM | 75 cm | 20.02 cm |
01.00 PM | 75 cm | 20.08 cm |
यहाँ से हमे दो गणनाएं प्राप्त होती हैं
छड की लम्बाई = 75 cm ........( हमने खुद इतनी बड़ी छड ली )
परछाई की न्यूनतम लम्बाई = 9.1 cm
अब इन दोनों गणनाओं की सहायता से हम सूर्य का कोण ज्ञात कर सकते है.
बायें हाथ के समकोण त्रिभुज मे,
लम्ब = 9.1 cm
आधार = 75 cm
tan Q = 9.1/75
tan Q = 0.121333
Q = tan-1(0.121333)
यहाँ से हमें सूर्य का उन्नयन कोण प्राप्त हो गया.
हम जानते हैं कि मध्य प्रदेश के उज्जैन नामक शहर से कर्क रेखा गुजरती है हमने इस कैलकुलेटर की सहायता से यमुनानगर (हरियाणा) से उज्जैन (मध्य प्रदेश) के बीच की दूरी ज्ञात कर ली.
दो शहरों के बीच की दूरी ज्ञात करने का केलकुलेटर यहाँ है.
उज्जैन से यमुनानगर की सरोजिनी कालोनी के बीच की दूरी = 776 किलोमीटर
अब सदस्यों ने पृथ्वी की परिधि के सूत्र से पृथ्वी की परिधि ज्ञात कर ली.
पृथ्वी की परिधि = (दूरी x 360) / सूर्य का उन्नयन कोण
पृथ्वी की परिधि =(776 x 360) / 6.92
हल करने पर,
पृथ्वी की परिधि = 40370 किलोमीटर
पृथ्वी की परिधि (स्टैंडर्ड) = 40075 किलोमीटर
सदस्यों की गणना मे त्रुटि = 0.73 %
City | यमुनानगर |
Country | India |
Date | 21 June 2011 |
Solar Noon (UT) | |
Latitude | 30°08’ N |
Longitude | 77°17’ E |
Gnomon | 75cm |
Shadow | 9.1 cm |
Angle | 6.92° |
Circumference of Earth experimental | 40370 km |
Error | o.73 % |
- अभी अगली पोस्ट मे दो और तरीके आपको बताए जायेंगे जिन से हम पृथ्वी की परिधि ज्ञात कर सकते हैं
प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा - द्वारा :-दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणाविज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर
काफी आसान तरिका है जी !
ReplyDelete