Friday, July 30, 2010

गणितीय पार्क का माडल Model Of Mathematical Park

गणितीय पार्क का माडल Model Of Mathematical Park 
गणित को सदा एक मुश्किल विषय समझा जाता रहता है परन्तु ऐसा नहीं है जिस को एक बार गणित भा गया उसको सब विषय आगये  समझो आज हम गणितीय पार्क का माडल बनाना समझेंगे | सभी स्कूलो मे पार्क तो होते ही है ये उन पार्कों को गणितीय पार्क का रूप दे दे तो बच्चे वहाँ जा कर खेल खेल मे गणित को समझ सकते है |
खैर अब हम गणितीय पार्क का माडल बना कर तो कम से कम अपने बड़ों को ये आईडीया दे सकते है की वो स्कूलों मे गणितीय पार्क बनाएँ |
ये तो एक माडल है जिस के पीछे  यह उद्देश्य है कि इस तरह के पार्क स्कूलों , शहरों ,साईंस सेंटरों आदि जगहों पर बनने चाहियें |
  इस गणितीय पार्क मे आयताकार ,घनाकार ,वर्गाकार ,गोलाकार ,शंकवाकार,पिरामिडाकार ,वृत्ताकार ,सम्लाम्बकार ,समचतुर्भुजाकार ,त्रिभुजाकार अर्द्धगोलाकार आदि ज्यामितीय संरचनाये बनाकर गणित समझा सके तो शायद हमारे शिक्षाविद साहेबान इस तरफ कोई ठोस कदम उठायें |    

प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा


2 comments:

टिप्पणी करें बेबाक