Wednesday, July 28, 2010

आर्कमिडीज पेंच Archimedes Screw

आर्कमिडीज पेंच Archimedes Screw
नीचे से पानी को ऊपर चढ़ाने के लिए प्राचीन समय से नाना प्रकार के प्रयोग हुवे है | इन प्रयोगों मे आर्कमिडीज पेंच Archimedes Screw का प्रयोग भविष्य मे पम्प बनाने मे बहुत काम आया |
आओ जाने क्या है?  आर्कमिडीज पेंच Archimedes Screw    
S.C.E.R.T.हरियाणा मे मुझे आर्कमिडीज पेंच का मोडल बहुत अच्छा लगा ,बच्चे इस मोडल को विभिन्न विधिओं से बना सकते है |
वर्णन :-एक बेलनाकार  खाली पाईप पर प्लास्टिक का पाईप लपेट कर हेंडल दवारा घुमाते है तो पानी ऊपर चड़ने लगता है |
हैंडल को दक्षिणावर्त घुमाने पर प्लास्टिक के पाईप से पानी ऊपर चड़ने लगता है | प्लास्टिक की नाली को बेलन पर ऐसे लपेटा गया है जैसे पेंच  पर चुडीयाँ  होती  है|बेलन को तिरछा रखा गया है
नली के पानी के स्तंभ पर बल आघूर्ण ,घुमाव से प्रभावित होता है | पानी अपरूपक  बल shearing Stress  को नहीं सह पाता है इसलिए वह  चूड़ी की  दिशा मे चड़ने लगता है |  
नोट :-  बच्चे इस मोडल को विभिन्न विधिओं से बना सकते है |  
दूसरा चित्र गूगल इमेज से साभार  |



प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

4 comments:

टिप्पणी करें बेबाक