Tuesday, June 29, 2010

लोटा,चावल,चाकू और शैतानी आत्माएं Evil Souls

लोटा,चावल,चाकू और शैतानी आत्माएं  Evil Souls
तंत्री,तांत्रिक,सिद्ध,पीर,मोलवी,सयाना,बाबा,कलंदर आदि कई नामों से जाने जाते है ये वो लोग है जो मासूम लोग को आपनी ठगी का शिकार बनाते है और उनका शारीरिक ,मानसिक ,आर्थिक शोषण करते है|
लोटा,चावल,चाकू और शैतानी आत्माएं का खेल दिखा कर लोगो के भीतर घुसी बुरी आत्माओं को निकला जाता है |
एक लोटा लेकर उस मे चावल भर देते है फिर एक चाकू ले कर लोटे के बीच मे लगातार 25-30 बार ऊपर नीचे करते है बीच की वो जगह सख्त होने लगती है और चाकू को जकड़ लेती है और लोटा चाकू के ही साथ उठ जाता है |

चावल  एक कोमल अनाज़ है जब चाकू से इसको ठोकते है तो उसके छोटे छोटे टुकड़े हो कर गैप्स मे फसते जाते है खास कर वो जगह जहाँ पर चाकू को ऊपर नीचे करते है वहाँ की डेंसिटी धनत्व बढ़ जाता है और चावलों के बीच चाकू जकड़ जाता है |
दक्षिण भारत के एक मंदिर मे इस  ट्रिक  का प्रयोग निसंतान स्त्री को सन्तान देने के लिए गर्भाधान मे  रुकावट पैदा करने बुरी आत्मा को पकड़ने के लिए किया जाता था |
सभी जन इस प्रयोग को कर के जरूर देखे.



प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

Friday, June 25, 2010

कार्ड को पकड़ कर दिखाओ catch the card

कार्ड को पकड़ कर दिखाओ catch the card 
क्या चाहिए ?  बस एक कार्ड 
प्रर्तिव्रती क्रिया (रिफ्लक्स ऐक्शन)
क्या  करना है ? 

 चित्र के अनुसार तीन नीचे की उंगलीयाँ मुठ्ठी की तरह भींच लो एक ऊँगली व एक अंगूठे का U शेप बना लो कोई दूसरा व्यक्ति ऊपर से कार्ड छोड़ेगा आपको बस उस कार्ड को U शेप वाली अंगूठे व ऊँगली से  पकडना है 
रे रे र र र र
नहीं पकड़ सके 
कई  बार करो नहीं पकड़ सकोगे 
अब  दोनों काम खुद कर के देखो
यानि एक हाथ से कार्ड छोडो और दूसरे हाथ से पकडो 
अब  कार्ड को आप पकड़ लेंगे 
ऐसा  क्यों ?? जब आप ने कार्ड छोड़ा तब दूसरे ने देखा कार्ड छुट गया है उसकी  आँखों से यह सन्देश उसके  के मस्तिष्क तक पहुंचा तब उसके  के मष्तिष्क ने आदेश दिया कार्ड पकड़ने का 
इसी सन्देश के जाने और आदेश के आने तक के टाइम गैप मे कार्ड नीचे गिर जाता है |
अब यदि कार्ड को छोड़ने वाला और पड़ने वाला दोनों एक ही आदमी है तो यहाँ केवल एक ही दिमाग  दोनों गतिविधि मे शामिल हुआ 
उसके मष्तिष्क ने यहाँ इस केस मे दोनों बार आदेश दिया 
1.कार्ड छोडो
2.कार्ड को पकड़ो 
अत्  यहाँ टाइम गैप  पहले वाले  केस से नगण्य होगा 
और कार्ड पकड़ा जायेगा|
नोट  :-ऊँचाई ,कार्ड की जगह 5 या 10 रुपयों के नोट से कोशिश करे 

प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा
 

Sunday, June 20, 2010

कहाँ गयी ब्लोग्वानी ,10 और नए विज्ञान चुटकले पढ़ो Science Joks

संकलन कर्ता :-दर्शन बवेजा विज्ञान अध्यापक 
यमुनानगर हरियाणा
एक ब्लोगर दूसरे ब्लोगर से :ये जी ब्लोग्वानी कहाँ गयी ?
दूसरा ब्लोगर:गर्मियों की छुट्टियाँ है नानी के गयी है |
विज्ञान चुटकले-11
Arvind Mishra said...
भौतिकी के टीचर ने छात्र से पूछा -
हाँ अब बताओ की स्विच आन करने पर पंखा कैसे चलने लगता है /
छात्र :सर ,सब भगवान् की माया है ! 
 श्री अरविन्द मिश्रा जी का धन्यवाद  
विज्ञान चुटकले-12
एक विज्ञापन निकला ,
यदि कोई  Mole Problems  से ग्रसित हो तो सम्पर्क करे
आवोगाद्रो  6022-1023 
 विज्ञान चुटकले-13
एक पैसे की कमी से जूझ रहे वैज्ञानिक ने जू (चिडिया घर) मे नोकरी के लिए प्रार्थना की तो
अफसर ने कहा :हमारा गुरिल्ला मर गया है चाहो तो उस की खाल डाल कर गुरिल्ला बनने की नोकरी कर लो
वैज्ञानिक (पहला दिन): (मन मार कर )आज तो ठीक ठाक दिन बीता रे भय्या .....
अगले दिन उस वैज्ञानिक को गलती से शेर के पिंजरे मे छोड़ दिया गया
शेर गुरिल्ले को देख कर उस पर लपका  और उसे दबोच लिया
वैज्ञानिक: बचाओ  बचाओ  चिल्लाया
शेर बोला : बॉस चुप रहो मैं आपका सहायक  मुत्थु स्वामी  , नहीं तो दोनों की नोकरी चली जायेगी
विज्ञान चुटकले-14
 अगर बेंजीन रिंग से  कार्बनहाइड्रोजन  परमाणुओं को आयरन (Fe) से बदल दे तो
रसायनज्ञ उसे क्या कहेंगे
लोहे का  चक्का (A ferrous wheel)
विज्ञान चुटकले-15
अगर पानी का अणुसुत्र  H2O हो तो बर्फ का अणुसुत्र क्या होगा ?
 H2O-cubed सर जी 
विज्ञान चुटकले-16
मास्टर जी :जो चाकलेट  तुम  खाते हो उसकी  रासायनिक संरचना मे क्या- क्या तत्व  होते है बताओ जरा ?
 एक बच्चा : Carbon+ holmium+ cobalt+lanthanum+ tellurium
मास्टर जी : क्या बत्तमीजी है ये ?
एक बच्चा: सर जी देखो जरा  CHoCoLaTe
विज्ञान चुटकले-17
वेतन प्रमेय को सिद्ध करो ?
वैज्ञानिक कभी भी एक सेल्स ऑफिसर से आधिक धन  नहीं कमा सकता ?
भौतिकी का सूत्र ,
                  शक्ति =कार्य/समय
और हमने सुना है
ज्ञान ही शक्ति है( Knowledge is Power)
समय ही धन है (Time is Money)
अत्
                 ज्ञान =कार्य/धन
या
                 धन =कार्य/ज्ञान
अत् सिद्ध होता है जितना कम ज्ञान उतना ज्यादा धन
शिक्षा : नेता बनो भाई नेता
विज्ञान चुटकले-18
न्यूट्रान (बार मे गया ): बार वेंडर से बोला क्या चार्ज है ?
बार वेंडर:सर आपसे कोई चार्ज नहीं
विज्ञान चुटकले-19
माँ :बेटा और तेज भागो
बेटा :नहीं माँ मै और तेज नहीं भागूँगा
माँ : क्यों बेटा
बेटा :मुझे आज ही स्कूल मे पढ़ाया गया है आइंस्टीन ने बताया
According to special relativity, the length of an object decreases as the speed of the object increases
किसी वस्तु की लम्बाई घटेगी जितनी उस वस्तु की स्पीड बढ़ेगी |
विज्ञान चुटकले-20
भौतिकी का प्रोफेसर (पूरी तन्मयता से पढ़ाता हुआ ): टेक अन् आयरन राड आफ एनी मेटल सेय कापर 
 (Take an Iron Rod of any metal say copper )
बहार शोर सुन कर क्लास रूम से बहार आये प्रोफेसर जी तो बरामदे मे लडको को देखकर डांटते हुवे बोले,
वाय यू आर वायब्रेटीग इन वरांडा लाईक ए सिम्पल पेंडुलम
(Why you are vibrating in varanda like a Simple Pendulum)      


Wednesday, June 16, 2010

विज्ञान चुटकले पढ़ो -जूनियर सीनियर सब हल्के हो लो

विज्ञान चुटकले-1

मास्टर जी :बच्चो बताओ पानी का अणुसूत्र क्या होता है ?
बच्चे : पता नहीं
मास्टर जी :H2O (बोल कर)
मास्टर जी : अब कोई बच्चा ब्लैक बोर्ड पर लिख कर दिखाए |
एक बच्चा उठा और उस ने लिखा H I J K L M N O लो जी सर जी H to O

विज्ञान चुटकले-2

एक दिन ग्रेगर जान मेंडल अपने डिनर को देख कर चिल्लाये,
"क्या आज फिर मटर मटर मटर की सब्जी"
नोकर :सर आज "प्रभावी लक्षणों वाले गुलाबी नाटे वाले" बनाये है |

विज्ञान चुटकले-3

क्या आप उस स्टूडेंट का नाम बता सकते हो जिस को विभिन्न विषयों में एक 'C' और चार 'F' ग्रेड मिले ??
जी हाँ सर जी ,एक बच्चा :कार्बनटेट्राफ्लोराइड CF4

विज्ञान चुटकले-4

एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने एक कनिष्ठ वैज्ञानिक से पूछा क्या तुम्हारे पास एसिटयिलसेलिसिलिक ऐसिड (acetylsalicylic acid) है
कनिष्ठ वैज्ञानिक: क्या आपका मतलब 'ऐस्प्रिन' से है ?
वरिष्ठ वैज्ञानिक :हाँ हाँ यही तो वो कमबख्त नाम है जो मुझे याद नहीं रहता |

विज्ञान चुटकले-5

तीन वैज्ञानिक भोतिकशास्त्री,जीवविज्ञानी और रसायनशास्त्री समुन्द्र की लहरों को देख रहे थे |
भोतिकशास्त्री :मै चला लहरों की तरंग गति पर रिसर्च करने और गया वापिस ना आया
जीवविज्ञानी :मै चला समुन्द्र की वनस्पतियों पर रिसर्च करने और गया वापिस ना आया रसायनशास्त्री :कई वर्षों तक बैठा रहा,इंतजार करता रहा और अंत में उसने रिसर्च पेपर छापा कि " भोतिकशास्त्री और जीवविज्ञानी समुन्द्र के पानी मै घुलनशील होते है "

विज्ञान चुटकले-6

मैडम(बच्चो से) :चलो सब बच्चे कोपी पर बैक्टीरिया का चित्र बनाओ

सब बच्चो ने अपना अपना चित्र दिखाया

एक बच्चे कि कोपी पर कुछ नहीं दिखा

मैडम : आपने नहीं बनाया

बच्चा :मैडम जी ,सूक्ष्मदर्शी से दिखेगा

विज्ञान चुटकले-7


मकेनिकल इंजीनियर(सिविल इंजीनियर को ) :हम बनाते है हथियार तुम क्या बनाते हो
सिविल इंजीनियर :हम बनाते है टारगेट

विज्ञान चुटकले-8

बीच समुन्द्र नाव मे सुराख़ हो गया पानी भरने लगा

किसने क्या किया/कहा

मजदूर -डिब्बे से पानी निकालने लगा(साथी हाथ बढ़ाना)

ज्योतिषी -भाग्य के आगे किस की चली है(जो होना है होके रहेगा)

बीमा एजेंट-मै तो पहले ही कहता था बीमा करवाओ(अब नहीं तो फिर कब )

वैज्ञानिक -आर्कमडीज के सिद्धांत की अनुपालना करो (तैरना जानने वाले कूदते जाओ)

वकील -क्लेम मिल सकता है? पता है ?

नेता जी -अरे भाई सुराख़ के बराबर एक बड़ा सुराख़ कर दो पानी बहार चला जायेगा(देश भी ऐसे ही चल रहा है)


विज्ञान चुटकले-9


थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी

मेरे चाय के कप मे दो बाल(कितने ज्यादा है)

मेरे सिर पर दो बाल (कितने कम है)

विज्ञान चुटकले-10

एक अमरीकन विज्ञान रिपोर्ट

हमने गाय और चिकन की संकर नस्ल बना ली है जो दूध के साथ अंडे भी देगी

एक फ्रेंच विज्ञान रिपोर्ट

हमने मक्खी और मधुमक्खी की संकर नस्ल बना ली है अब ज्यादा शहद बनेगा

एक रशियन विज्ञान रिपोर्ट

हमने काक्रोच और तरबूज की संकर नस्ल बना ली है जब तरबूज को काटोगे बीज अपने आप इधर उधर भागेंगे

एक इंडियन विज्ञान रिपोर्ट

हमने नेता और अभिनेताओं की संकर नस्ल बना ली है जो अब पहले से ज्यादा आसानी जनता को मुर्ख बना सकेगी |

कोई नया विज्ञान चुटकला हो तो  लिखे नाम के साथ पृष्ठ
"विज्ञान चुटकले " मे प्रकाशित होगा
साथ ही साथ संग्रह भी बढता चला जायेगा

Tuesday, June 15, 2010

प्रकाश के प्रयोगों का बक्सा Optics Experiments Box

प्रकाश के प्रयोगों का बक्सा Optics Experiments Box
आवश्यक सामग्री :- एक लकड़ी का बॉक्स (ऊपर काँच,सामने काँच दीवार,साइड के दो,back दीवारे लकड़ी वाला) दो लेजर टार्च,उत्तल लेंस/दर्पण,अवतल लेंस/दर्पण,समतल दर्पण,काँच की साधारण पट्टी,प्रिज्म दो,क्ले(मिटटी)
सिद्धांत/नियम :- अपवर्तन ,परावर्तन ,विक्षेपण के नियम
कैसे बनाये :- एक लकड़ी का बॉक्स ऐसे तैयार करवाते है | ऊपर काँच,सामने काँच की दीवार वाला ,साइड के दो,back दीवारे लकड़ी की |
बॉक्स में क्ले मिटटी की सहायता से उत्तल लेंस/दर्पण,अवतल लेंस/दर्पण,समतल दर्पण,काँच की साधारण पट्टी,दो प्रिज्म खड़े कर लेते है |




अब बॉक्स को बंद कर के चित्रानुसार अपवर्तन ,परावर्तन ,विक्षेपण का सीखने का आनंद ले सकते है
इस मोडल की ये विशेषता है की इस में लेजर बीम के रूप में प्रकाश की किरणे भी आभासित(अनुभव) कर सकते है जिस में पुराने सेटअप ऑप्टिकल बेंच की कमी दूर होती है उस में प्रकाश की किरणे अनुभव नहीं  कर सकते थे |
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

मच्छर भगाओ लैम्प बनाओ Mosquito Repellent Lamp

मच्छर भगाओ लैम्प बनाओ Mosquito Repellent Lamp
आवश्यक  सामग्री :-एक लैम्प (लालटेन),नीम का तेल,
कपूर(Camphour),मिटटी का तेल(Kerosene Oil),नारियल का तेल(Coconut Oil) 
कैसे बनाये :- 
1. नीम -केरोसीन लैम्प:-एक छोटी लैम्प में मिटटी के तेल में २० बुँदे नीम के तेल की डाल देने से जलाने पर मच्छर भाग जाते है और जब तक वो लैम्प जलती रहती है मच्छर नहीं आते वहाँ पर 
1. नारियल -केरोसीन-कपूर(CKC LAMP) लैम्प:-दो टिक्की कपूर को पचास ग्राम नारियल का तेल में पीस कर १ लीटर केरोसीन तेल में घोल लो 
फिर जलाओ  C-K-C   लैम्प 
और देखो मच्छर कैसे भागते है |
नोट :-जिस कमरे के मच्छर भागने है उस कमरे में इस लैम्प जला कर रख दो एक घंटे के बाद कमरे को बंद कर दो जाली वाली खिड़कियां खोल कर लोऊ धीमी कर के सो जाओ  |
लाभ :- सस्ता 
प्राकृतिक ,आर्गेनिक ,दुष्प्रभाव रहित आदि  
 
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

Sunday, June 13, 2010

अंतरिक्ष दर्शन करो (SPACEWATCH MODEL)

अंतरिक्ष दर्शन करो  (SPACEWATCH MODEL)
आवश्यक सामग्री :-चार मिटटी या प्लास्टिक के मटके,काला पेंट,पी.ओ.पी.,सिल्वर पेंट,सी.अफ.अल.बल्ब, बड़ी कीप,ग्रह/ मन्दाकिनी/ पुच्छल तारे/ अंतरिक्ष यान /कृत्रिम उपग्रह/ के चित्र आदि  

बनाने की विधि :-चार मिटटी या प्लास्टिक के मटके लेकर उन के अंदर  पी.ओ.पी. कर के चिकना कर के काला ब्लैक बोर्ड वाला पेंट कर देते है फिर उस में ग्रह, मन्दाकिनी, पुच्छल तारे, अंतरिक्ष यान, कृत्रिम उपग्रह के चित्र  आदि जो आप को अंतरिक्ष में दिखाना है लगा देते है सिल्वर पेंट कर दे तो अच्छा लगेगा |मटके में सुराख़ कर के उस में सी.अफ.अल.बल्ब  लगा देते है ऊपर मटके के मुहँ कर बराबर की कीप लगा देते है लाइट जलने पर अंदर जो नजारा दिखाई देता है वो सुंदर होता है |
अंतरिक्ष दर्शन करने जैसा होता है 





उदेश्य:-
  इस माडल को बनाने का उद्देश्य बच्चों की अंतरिक्ष में रुचि उत्पन्न करना है |

नोट:- दि घड़े प्लास्टिक वाले लिए जाए और अच्छा होगा
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

Friday, June 11, 2010

बनाए एक सोलर कूकर New Solar Cooker

बनाए एक सोलर कूकर New Solar Cooker
आवश्यकता:-एक कार की पुरानी टयूब ,एक लकड़ी का फट्टा ,काँच की शीट ,एक एलुमिनियम का बर्तन,काला पेंट

सिद्धांत  :- अवरक्त विकिरण, पोधा घर प्रभाव (ग्रीन हॉउस इफेक्ट )

बनाए :- फट्टे पर काला  पेंट कर के सुखा लो 
कार की पुरानी टयूब में( पंचर ना हो ) हवा भरवा कर फट्टे के ऊपर रखो 
बीच में एक एलुमिनियम का बर्तन और उस में पानी रखो 
टयूब के ऊपर काँच की शीट रखो 
इस सारे अरेंजमेंट को धूप  में रखो
अब देखो पानी होता है गर्म 

ऐसा क्यों ? :- सूर्य के प्रकाश का एक घटक है अवरक्त विकिरण , ये ही सूर्य की धूप  के गर्म लगने का कारण है अवरक्त विकिरण जिस माध्यम(वस्तु ) पर पड़ता है उसे गर्म कर देता है पोधा घर प्रभाव (ग्रीन हॉउस इफेक्ट )के कारण अंदर की वायु (कार्बन डाई आक्साइड के अणु )गर्म हो कर अंदर का ताप बढा देती है
एक गांव में एक नाई को इस तकनीक से मैंने पानी गर्म करते हुवे देखा था 
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

Thursday, June 10, 2010

बीड्स बीच में लाओ Seeking the center

बीड्स बीच में लाओ  Seeking the center
आवश्यक सामग्री:-एक गिलास काँच का,थर्मोकोल की बीड्स(गोलियाँ)
एक ड्रोपर

सिद्धांत :-पृष्ठ तनाव ,अवतल व उत्तल सरफेस ,उत्प्लावन बल 
प्रयोग विधि :-एक गिलास में भर कर पानी लेते है  अब उस में आठ - नो थर्मोकोल की गोलियां छोड़ देते है हम देखते है की ये गोलियां गिलास की सतह से चिपक जाती है 
देखे चित्र -१ 
अब हमने इन बीड्स को बिना छुए बीच में लाना है 
इसके लिए हम एक ड्रोपर की मदद से बूंद-बूंद करके पानी डालते जाते है लगभग ५० -६० बुँदे डल सकती है 
अब  हम देखते है कि बीड्स बीच में आने के लिए चल निकलती है 
और  अब एक दो बुँदे और डालने पर ही बीड्स एकदम बीच में आ जाती है 
यहाँ एक बात और ध्यान योग्य है कि पानी की सतह उत्तल तल की तरह तन जाती है 

 


  ऐसा क्यों हुआ ?? 
जब  पानी गिलास में डाला था तब पानी की सतह अवतल तल की तरह थी 
बीड्स ऊँचाई की तरफ ठहरी 
फिर  हमने और पानी बूंद बूंद कर के डाला ,अब पृष्ठतनाव के कारण गिलास की कन्नी पर ढलान जैसी स्थिति बन गयी और पानी का तल उत्तल तल जैसा हो गया   
बीड्स फिर ऊँचाई की तरफ ही ठहरी 
Explanation:-  The simple explanation is bouyancy. When the glass is not full (No.1), the water surface is concave. you look carefully near the glass/water they will notice that the water is higher where it touches the glass (the adhesive force between water and glass is greater than the cohesive force between water molecules). So the beads moves to the side as it seeks the highest point
Now  when you fill the glass the water surface is now convex. That is, the highest point is in the middle now. So that's where the beads will go. 

सुझावों का स्वागत है इस से प्रयोग को समझने में बच्चो को आसानी होगी ,उन की जीज्ञासायें शांत होंगी
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा