Thursday, April 15, 2010

आओ अपनी आज्ञाकारी गेंद बनाये

 आओ अपनी आज्ञाकारी गेंद बनाये
आवश्यक सामग्री--- एक प्लास्टिक की खोखली  गेंद, मोटा सूती धागा, लम्बी सुई, सेलो टेप, बालपेन का खाली हो चुका रिफिल।
सिद्धांत----  घर्षण बल।





बनाने की विधि ---- गेंद  पर + प्लस के निशान की तरह 4 सुराख़  बना लेते है अब A----B में एक बालपेन का खाली हो चुका रिफिल फंसा लेते है फालतू रिफिल को काट देते है और सेलो टेप लगा कर रिफिल को फिक्स  कर लेते है। अब जो दो सुराख़ बचे है उन में से एक धागा लगभग एक मीटर का पिरो लेते है।(चित्रानुसार O बिंदु पर रिफिल और धागे का मिलन बिंदु (पॉइंट ऑफ़ कांटेक्ट   होगा धागे के दोनों सिरों पर गांठे लगा लेते है ताकी धागा बहार न निकल सके। अब चित्रानुसार धागे के दोनों सिरों  को पकड़ लेते है।  जब हम धागे को टाईट करते है तो गेंद नीचे गिरने से रुक जाती है गेंद जहाँ होती है वही रुक जाती है और जब हम घागे को नाम मात्र लूज़ यानी ढीला करते है तो गेंद नीचे गिरने लगती है। अब अप यह जानना चाहोगे ऐसा क्यों होता है? ऐसा होता है घर्षण बल के कारण पॉइंट o पर पेन की रिफिल और धागे के बीच में घर्षण बल पैदा होता है जिस कारण गेंद धागा टाईट करते ही गेंद जहाँ होती है  वही रुक जाती है।
नोट :- काफी अभ्यास के बाद ही यह साईंस का खेल  दूसरो को कर के दिखायें।



द्वारा--दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा























3 comments:

  1. जानकारी देने के लिए शुक्रिया

    ReplyDelete
  2. बहुत मेहनअत कर रहे हो गुड

    ReplyDelete
  3. आप सच मे प्लेटिनम हो
    मेने पोस्ट देखी इतनी पुरानी
    जब से लगे हो आप
    ग्रेट

    ReplyDelete

टिप्पणी करें बेबाक