Monday, April 12, 2010

हथेली में छेद हो जाना Hole in the Palm

हथेली में छेद हो जाना  Hole in the Palm
क्या  हो अगर बिना दर्द आपकी हथेली में छेद हो जाए ,तो आईये फिर कर के देखे अपनी हथेली में छेद,         एक प्लास्टिक का पाइप (पी वी सी पाइप) या कागज  को रोल कर के बनाया गया बेलनाकार  पाइप  ही तो चाहिए बस या अभी अपने पास रखा कोई कागज गोल लपेट कर पाईप बना लो | 
दोनों आंखे खुली रखनी है एक आँख पर पाइप के एक सिरे को लगा लेते है अपनी  दूसरी हथेली को पाइप के साथ कही भी चित्रानुसार सटा लेते है | दोनों आँखे खुली रखनी है अब आपको अपनी हथेली जो पाईप के साथ सटी है उस में छेद दिखाई देगा | दोनों आंखे खुली रख कर किसी भी वस्तु को देखते है  वो हथेली के छेद में से भी दिखेगी |
नोट: रौशनी की तरफ देखोगे तो अच्छे परिणाम मिलेगे, हथेली को पाइप के साथ जोड़ना है न की आगे लाना है |
हमारी दोनों आँखे एक ही समय में दो अलग अलग ऑब्जेक्ट्स को देख रही है,दोनों आँखों के रेटिना पर भी अलग अलग प्रतिबिंब बनेगा जो की अतिच्छादन overlap करने से छेद को हथेली पर दिखायेगा   
द्वारादर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा




2 comments:

  1. आदरणीय हमें तो छेद नजर नहीं आया।
    इसके पीछे के वैज्ञानि‍क कारण भी बतायें, समझायें।

    ReplyDelete
  2. ये क्या मामला है बंधु

    ReplyDelete

टिप्पणी करें बेबाक